Download Our App

Home » News » रादुविवि में उपकुलसचिव और चपरासी का विवाद

रादुविवि में उपकुलसचिव और चपरासी का विवाद

चपरासी ने लगाए इश्कबाजी के आरोप उपकुलसचिव ने कहा कि वेतन वृद्धि बढ़ाने के लिए कर रहा गाली गलौच

जबलपुर (जय लोक)। हमेशा चर्चाओं से घिरे रहने वाला रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय फिर एक बार चर्चा में आ गया है। अब चर्चा परीक्षा या विद्यालय के काम से नहीं जुड़ी है बल्कि उपकुलसचिव पर लगे इश्कबाजी के आरोप से यहां का माहौल गर्म हो गया है। यह आरोप रादुविवि में काम करने वाले एक चपरासी ने लगाए हैं। जबकि उपकुलसचिव ने इसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि चपरासी वेतन वृद्धि बढ़वाने के लिए गाली गलौच कर रहा है।

इस मामले में चपरासी रविंद्र कुमार तिवारी ने आरोप लगाया है कि वह रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कार्यरत है। उसकी दो वेतन वृद्धियां रोक दी गई हैं। रविन्द्र ने बताया कि रुकी हुई वेतन वृद्धि बहाल कराने के लिए वे विवि के अधिकारी पवन साहू से मिले। यहां पवन साहू ने उनकी समस्या का समाधान निकालने की जगह शर्त रख दी कि अपनी पत्नी से मिलवाओ और वेतन वृद्धि पाओ। चपरासी रविन्द्र का आरोप है कि पवन साहू ने उनसे कहा कि उनकी वेतन वृद्धि बहाल करवाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी पत्नी को उनके पास लेकर आना होगा। रविन्द्र ने कहा कि अधिकारी की यह बात सुनकर वह स्तब्ध रह गए और उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि एक जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति इस प्रकार की टिप्पणी कर सकता है।

अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत

वहीं इस मामले में रादुविवि के उपकुलसचिव पवन साहू ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया है कि वेतन वृद्धि बढ़वाने के लिए कर्मचारी उन पर झूठा आरोप लगा रहा है साथ ही उनके साथ गाली गलौच कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन पर उठे सवाल

मामले के सार्वजनिक होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल एक कर्मचारी के सम्मान का मामला है, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने वाला विषय है।

इनका कहना है

रादुविवि के अधिकारी पवन साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविन्द्र उनके साथ गाली गलौच कर रहा है। इस मामले में जाँच की जा रही है।
कन्हैया बघेल
सिविल लाइन थाना प्रभारी

 

बहोरीपार में अवैध रेत खनन पर एसडीएम का छापा, वापस नदी में मिलाई रेत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » रादुविवि में उपकुलसचिव और चपरासी का विवाद

Top Headlines

Live Cricket