Download Our App

Home » News » साइकिल चलाकर दिया गया सेहत बनाने का संदेश, विश्व साइकिल दिवस उत्सव पर निकली साइकिल रैली

साइकिल चलाकर दिया गया सेहत बनाने का संदेश, विश्व साइकिल दिवस उत्सव पर निकली साइकिल रैली

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय साइक्लिंग महासंघ और फिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आज सुबह 6 बजे से रानीताल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया अभियान को सार्थक बनाने की पहल को लेकर संपूर्ण भारत वर्ष में साइकिल रैली का आयोजन एक साथ मनाया जा रहा है। इस आयोजन में खिलाडिय़ों के साथ आम नागरिक भी इस सायकिल रैली में शामिल हुए। यह साइकिल रैली एक प्रतियोगिता न होकर एक उत्सव के रूप में आयोजित की गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिट रहने के साथ-साथ साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना और इसके लाभों से अवगत कराना था।

साइकिल रैली रानीताल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर मदनमहल, होमसाइंस कॉलेज रोड, यातायात चौक, गोलबाजार होते हुए रानीताल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में समाप्त हुई। साइकिल रैली में प्रतिभागियों ने तख्तियां लेकर शहरवासियों को पैट्रोल बचाईए, साईकिल चलाईए और साईकिल चलाईए, प्रदूषण भगाईए एवं साईकिल चलाईए, सेहत बनाईए का संदेश दिया। रैली में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, रिकुंज विज, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

घरेलू गैस सिलेंडर फिर 29 रुपए महँगा हुआ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » साइकिल चलाकर दिया गया सेहत बनाने का संदेश, विश्व साइकिल दिवस उत्सव पर निकली साइकिल रैली
error: Content is protected !!