Download Our App

Home » News » किसने रखी डिक्की में पिस्तौल घायल के बयानों से होगा खुलासा, घायल अभी बयान नहीं दे पा रहा

किसने रखी डिक्की में पिस्तौल घायल के बयानों से होगा खुलासा, घायल अभी बयान नहीं दे पा रहा

जबलपुर (जय लोक)।गढ़ा थाना अंतर्गत शनिवार दोपहर को गोली चलने से घायल हुए युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। वहीं पिस्तौल किसकी है और किसने स्कूटी की डिक्की में रखी इस बात का भी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान के बाद ही जाँच आगे बढ़ सकेगी। वहीं पुलिस उस युवक के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है जिसके वाहन में यह पिस्तौल मिली है।
मामला गढ़ा थाना अंतर्गत कृपाल चौक का है यहां रहने वाले शुभम ठाकुर अपने पड़ोसी दोस्त की एक्सिस स्कूटी लेकर गैस सिलेंडर भरवाने घर आया था। जैसे ही उसने गैस एजेंसी की पासबुक रखने के लिए स्कूटी की डिक्की खोली, उसे भीतर एक पिस्टल रखी हुई दिखाई दी। अनजान हथियार को देखकर शुभम घबरा गया और उसे छुपाने के उद्देश्य से उठाने लगा।
इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली सीधे उसके हाथ में जा लगी।

धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोग खून से लथपथ शुभम को तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

शुरुआत में आसपास के लोग मामले को समझ नहीं पाए, लेकिन मौके पर शुभम को घायल अवस्था में तड़पता देख तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अत्यधिक खून बहने और बेहोशी की हालत के कारण पुलिस फिलहाल घायल युवक के बयान दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल से पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।

भरत नामक युवक की बताई जा रही स्कूटी

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि घायल से अब पूछताछ में यह पता चला है कि यह स्कूटी भरत नामक युवक की है। लेकिन यह भरत कौन है कहा रहता है यह पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर कोण से बारीकी से तफ्तीश की जा रही है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह पूरा घटनाक्रम महज एक लापरवाही का नतीजा है या फिर इसके पीछे शहर में सक्रिय किसी अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का हाथ है। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए उसके असली मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 

विश्व को भारत का अमूल्य उपहार है योग :राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » किसने रखी डिक्की में पिस्तौल घायल के बयानों से होगा खुलासा, घायल अभी बयान नहीं दे पा रहा

Top Headlines

Live Cricket