Download Our App

Home » News » वीरांगना दुर्गावती के संस्कारधानी के निर्माण में योगदान को भी हमेशा किया जायेगा याद, 463वें बलिदान दिवस पर समाधि और प्रतिमा स्थल पर हुए भव्य आयोजन

वीरांगना दुर्गावती के संस्कारधानी के निर्माण में योगदान को भी हमेशा किया जायेगा याद, 463वें बलिदान दिवस पर समाधि और प्रतिमा स्थल पर हुए भव्य आयोजन

मित्रसंघ के सहयोग की भी महापौर ने की मंच से सराहना

जबलपुर (जयलोक)। मातृभूमि की रक्षार्थ आक्रमणकारी सेनाओं से वीरता पूर्वक युद्ध करते हुये अपने प्राणों का प्रेरणादायी बलिदान देशभक्ति का अप्रतिम आदर्श प्रस्तुत करने वाली गौंड़वाना गढ़ा मण्ड़ला राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस परंपरागत तरीके से नगर निगम ने मित्रसंघ-दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान, कार्पोरेशन एथलेटिक संघ, एवं अन्य संस्थाओं के सहायोग से मनाया गया।

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती जी का शौर्य और बलिदान ही नहीं बल्कि संस्कारधानी के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को भी हमेशा हम सब याद रखेगें और उन्हें देवतुल्य मानकर उनकी पूजा करते रहेगें। उन्होंने समाधि स्थल से लेकर भंवरताल प्रतिमा स्थल तक मॉं वीरांगना महारानी दुर्गावती अमर रहे के जयघोष भी लगाये। महापौर ने बारहा स्थित समाधि स्थल और भॅंवरताल पार्क में स्थापित प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित सभी बच्चों को उनकी शौर्यगाथा को शपथ के माध्यम से विस्तृत रूप से वणज़्न कर शपथ भी दिलाई।

उन्होंने कहा कि हम सब गौरवशाली हैं कि जिस धरती को वीरांगना रानी दुर्गावती जी ने अपने खून से सिंचित किया उस धरती पर हम सब जन्में हैं और आज उनकी कीर्ति और शौर्य गाथा के कारण खुली हवा में स्वतंत्र होकर जीवन जीकर धन्य कर रहे हैं। मंच से महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने यह भी कहा कि हम सब आज धन्य है कि हमें इनके चरणों में वंदन और पुष्पांजलि अर्पित करने का मौका मिला।

कार्यक्रम के मौके पर महापौर श्री अन्नू ने विचार व्यक्त किये और वीरांगना रानी दुर्गावती की कीर्ति एवं गाथाओं का उल्लेख किया और युवा पीढ़ी को संदेश दिया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने मंच से मित्रसंघ के सहयोग की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने भी वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य और पराक्रम पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, मित्रसंघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद शेकटकर, पारितोष वर्मा, सचिव महेन्द्र विश्वकर्मा, सह संयोजक राहुल अग्रवाल, नगर निगम के आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान,व्ही.एन. बाजपेयी, अशफाक परवेज कुरैशी,खेल अधिकारी बी.एस. डांगी, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, श्रीमती दीप्ती शर्मा, श्रीमती कीर्ति परोहा, श्रीमती रागनी गर्ग, श्रीमती संगीता दीक्षित, डॉं. राकेश जैन, कार्पोरेशन एथलेटिक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र विश्वकर्मा की भूमिका भी सराहनीय रही।

विजेता हुए पुरस्कृत, बैंडदल की धुन और पुलिस बल की सलामी

वीरांगना दुर्गावती संभागीय मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता पुरूष तथा महिला वर्ग के खिलाडिय़ों को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा पुरस्कार वितरण किये गए तथा विजेता बालक एवं बालिकाओं को रामनी पटैल एवं साहिल साहू को प्रथम पुरूस्कार के रूप में 21-21 हजार, नेहा लोधी एवं लविस कुमार द्वितीय को 11-11 हजार, अंशिका लोधी एवं आदित्य राज तृतीय को 5-5 हजार रूपये पुरस्कार के साथ-साथ 7-7 धावकों जिसमें बालिकाओं में को सांत्वना पुरूस्कार के रूप में 2-2 हजार रूपये प्रदान किये गए। उन्होंने बैंडदल की प्रस्तुति एवं पुलिस बल जिनके द्वारा सलामी दी गई उन्हें 5-5 हजार की पुरूस्कार राशि प्रदान की। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कार्यक्रम की समाप्ति पर उपस्थित सभी बच्चों को खाना परोसकर अपने हाथों से खिलाया और बच्चों का दुलार पाकर अभिभूत हुए। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया तथा आभार अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने किया।
महापौर ने कदम संस्था के कलाकारों को भी प्रदान की 5 हजार रूपये की उपहार राशि
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कार्यक्रम के दौरान कदम संस्था के कलाकारों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर मंच से ही कदम संस्था के वरिष्ठ कलाकार एवं सदस्य कृष्णकांत दीक्षित को बुलाकर 5 हजार रूपये की राशि उपहार के रूप में प्रदान की।

कार्यक्रम में जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष दुबे, भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संदीप रजक, महिला नगर अध्यक्ष आत्मिका सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जेडीए अध्यक्ष सन्दीप जैन, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, भाजपा महामंत्री रंजीत पटेल, सोनू बचवानी , एमआईसी सदस्य राम सोनकर, सुभाष तिवारी, अंशुल राघवेंद्र यादव, जीतू कटारे, संतोषी ठाकुर, रजनीश यादव, मालती चौधरी आदि जनप्रतिनिधियों ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान को याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

50 रूपये के लिए युवक की हत्या

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » वीरांगना दुर्गावती के संस्कारधानी के निर्माण में योगदान को भी हमेशा किया जायेगा याद, 463वें बलिदान दिवस पर समाधि और प्रतिमा स्थल पर हुए भव्य आयोजन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!