
जबलपुर (जय लोक)।कटंगी स्थित एक निजी स्कूल के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा जमकर फूटा। यहां स्कूल प्रबंधन ने अचानक स्कूल में हिंदी मीडिया में शिक्षा देना बंद करने का निर्णय लिया। यह निर्णय उस समय लिया गया कि जब अभिभावकों ने किताबें और नई डे्रस खरीद ली। जिसके बाद अभिभावकों का गुस्सा बढ़ा और वे अपनी शिकायत लेकर स्कूल पहुँच गए यहां उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

मामला विवेकानंद स्कूल का है। अभिभावकों का कहना था कि सत्र शुरू होने के पहले बच्चे की यूनिफार्म सहित किताबें ली जा चुकी हैं। ऐसे में इस आदेश से बच्चे के भविष्य के साथ वे आर्थिक संकट में पड़ सकते हैं। यह स्कूल केंट बोर्ड के अंतर्गत आता है। जिसमें 6 से 9 वीं कक्षा तक के हिन्दी मीडियम में संचालित होती हैं।

लेकिन अचानक ही बच्चों को केंट बोर्ड के लाल स्कूल और गोराबाजार स्थित स्कूल में भेजने या टीसी लेने के आदेश का निर्णय लिया गया, जिससे अभिभावकों में आक्रोश हो गया। अभिभावकों का कहना है कि मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्हें इसी स्कूल में नियमित किया जाए। अन्यथा इसके विरुद्ध धरना प्रदर्शन एवं पास्को एक्ट के तहत् एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मौके पर स्कूल के अधिकारी ने आश्वस्त किया कि ऐसा नहीं होगा, तब जाकर अभिभावकों का भी आक्रोश शांत हुआ।


Author: Jai Lok






