
जबलपुर (जयलोक)। एरियर की राशि के भुगतान के लिए लिए वारासिवनी का बाबू चार हजार रूपयों की माँग कर रहा था। रूपये ना देने पर आवेदक को कार्यालय के चक्कर कटवाए जा रहे थे। जिसके बाद इसकी शिकायत पीडि़त ने लोकायुक्त टीम् से की।

टीम ने योजना बनाकर आज रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आवेदक नरेंद्र कुमार डोहरे की वेतन विसंगति का जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक का एरियर 94085 रुपए बना था।

जिसमें से आवेदक को 66557 रुपए पूर्व में मिल चुके हैं एवं 27528 रुपए शेष बचे एरियर की राशि को निकालने के एवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000 रुपए रिश्वत की मांग की गई। सत्यापन उपरांत आज आरोपी वोमेंद्र रोकड़े, बाबू को 4000 रुपए रिश्वत लेते शा. उ. मा. वि. कायदी वारासिवनी के शिक्षक कक्ष में रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।


Author: Jai Lok






