Download Our App

Home » जबलपुर » जमीन हड़पने के मामले में तहसीलदार ,पटवारी सहित डिंडोरी के पिता पुत्र पर मामला दर्ज

जमीन हड़पने के मामले में तहसीलदार ,पटवारी सहित डिंडोरी के पिता पुत्र पर मामला दर्ज

जबलपुर/डिंडोरी (जयलोक)। जिला मुख्यालय में करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत पिता-पुत्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि हाईकोर्ट की रोक के बावजूद जमीन का नामांतरण कर उसका विक्रय कर दिया गया।
हाईकोर्ट की रोक के बावजूद जमीन बेचे जाने का आरोप
मामला डिंडौरी जिला मुख्यालय का है, जहां स्वर्गीय बालमुकुंद सोनपाली की करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन विवादों में घिर गई है। शिकायतकर्ता इंद्रपाल सोनपाली का आरोप है कि इस भूमि के विक्रय पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद स्वर्गीय बालमुकुंद सोनपाली के पुत्र नंदलाल सोनपाली ने कथित रूप से फर्जी वसीयतनामा तैयार कर जमीन का नामांतरण कराया और बाद में उसे बेच दिया।
शिकायत के बाद पहुंचे न्यायालय
पीडि़त पक्ष का कहना है कि मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई थी, लेकिन समय पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद इंद्रपाल सोनपाली ने न्यायालय में परिवाद दायर किया।
चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार गोविंदराम सलामे, तत्कालीन पटवारी हीरेन्द्र सुर्याम, नंदलाल सोनपाली और उनके पुत्र रोहित सोनपाली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दस्तावेजों में हेरफेर की जांच जारी
बताया जा रहा है कि मामला राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेरफेर, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जमीन की बिक्री से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दस्तावेजों में किस स्तर पर गड़बड़ी हुई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
जिले में चर्चा का विषय बना मामला
करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति से जुड़े इस मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद पूरे जिले में चर्चा तेज हो गई है। अब जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस कथित फर्जीवाड़े में कौन-कौन जिम्मेदार हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या पहुँचे केजरीवाल ने कहा- चढ़ावा चोरी महापाप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जमीन हड़पने के मामले में तहसीलदार ,पटवारी सहित डिंडोरी के पिता पुत्र पर मामला दर्ज

Top Headlines

Live Cricket