
जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम जबलपुर द्वारा शहर विकास के लिए 500 करोड़ की बड़ी राशि जुटाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 500 करोड़ की राशि जुटाने के लिए नगर निगम अपने बांड जारी करने जा रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का यह कहना है कि इस बड़ी राशि से जबलपुर शहर के विकास के कामों को बड़े स्तर पर नई गति दी जाएगी। नगर निगम के इतिहास में यह पहला अवसर है जब नगर निगम अपने बांड जारी करेगी और इन बांड को बचेगी।

500 करोड़ के बांड जारी करने के लिए नगर निगम को कई प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। वहीं बांड जारी करने के लिए विशेषज्ञों और इस काम की जानकार कंपनियों का चयन किया जाएगा। जिनसे बैंकर्स का चयन करने में सहयोग लिया जाएगा। नगर निगम में दो दिन पूर्व एसईबीआई से रजिस्टर्ड कंसल्टेंट्स, फर्म, कंपनियां तथा एजेंसियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर भी जारी कर दिये है। इनमें से जिसका भी नगर निगम चयन करेगी वह मर्चेंट बैंकर्स का चयन करने में नगर निगम की मदद करेंगे। बांड जारी करने के लिए नगर निगम को किसी बड़े बैंकर्स को अपना माध्यम बनाना आवश्यक रहेगा।

नगर निगम को बांड जारी करने के लिए कानूनी सलाहकारों की भी आवश्यकता होगी। इन कानूनी सलाहकारों के चयन के लिए भी नगर निगम ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। नगर निगम ने रजिस्टर्ड लीगल कंसल्टेंट्स, फर्म, कंपनीयों और एजेंसी को कानूनी सलाहकार नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव भी आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्य के लिए भी इस कर के लिए भी नगर निगम ने टेंडर जारी किए हैं।


नगर निगम के बांड जारी करने की जब प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तब यह बात सामने आएगी की बांड खरीदने की न्यूनतम राशि और अधिकतम राशि का कैसा प्रावधान किया जाता है शहर के बड़े उद्योगपति, व्यवसायी, बिल्डर तथा अन्य धनाड्य लोग निश्चित रूप से नगर निगम के बांड खरीदने आगे आएंगे ऐसी उम्मीद की जा रही है।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जय लोक को बताया कि नगर निगम के स्तर पर बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया जब पूरी हो जाएगी और उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद बांड जारी करने की योजना को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा यदि आवश्यकता हुई तो केंद्र सरकार से भी राज्य सरकार के माध्यम से बांड की योजना को स्वीकृत कराया जाएगा।
भारत पहुँची जापान की प्रधानमंत्री रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा
Author: Jai Lok






