Download Our App

Home » News » डुमना में हंगामा: दिल्ली जाने वाला विमान हुआ तीन घंटे लेट, इंडिगो फ्लाईट की पुशबैक में आई तकनीकी खराबी, भडक़े यात्री

डुमना में हंगामा: दिल्ली जाने वाला विमान हुआ तीन घंटे लेट, इंडिगो फ्लाईट की पुशबैक में आई तकनीकी खराबी, भडक़े यात्री

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाईट के पुशबैक मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण आज यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। जिससे यात्री भडक़ उठे और एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के कारण विमान समय पर रनवे तक भी नहीं पहुँच सका। इधर यात्री विमान के आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं जब विमान रनवे पर पहुँचा तो यात्रियों को बार बार विमान से बार बार नीचे उतारा जा रहा था। पूछने पर भी जब यात्रियों को सही कारणों का पता नहीं चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

घटना आज सुबह की बताई जा रही है। सुबह जबलपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में पुशबैक ट्रैक्टर मशीन में आई तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण विमान को रनवे तक पहुँचने में देरी लगी। इधर यात्री विमान के रनवे तक आने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच जब विमान रनवे पर आया तो तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को बार बार विमान से नीचे उतारा जा रहा था। जिसको लेकर यात्रियों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

तीन घंटे देरी से रनवे  पर पहँुचा विमान

बताया जा रहा है कि विमान को रनवे तक ले जाने वाली पुशबैक मशीन में खराबी आई थी। बड़े यात्री विमानों में कार की तरह रिवर्स गियर नहीं होता, इसलिए वे टर्मिनल पर खड़े होने के बाद खुद पीछे नहीं जा सकते। ऐसे में यही पुशबैक ट्रैक्टर विमान के अगले पहिए से जुडक़र उसे सुरक्षित तरीके से पीछे धकेलता है, ताकि विमान रनवे तक पहुंचकर उड़ान भर सके।
इस मशीन में खराबी आने पर विमान अपनी पार्किंग से बाहर नहीं निकल पा रहा था और विमान को रनवे तक पहुँचने में तीन घंटों का समय लग गया। तकनीकी खराबी का हवाला देेते हुए यात्रियों को विमान में बैठाया और उतारा जा रहा था। जिससे यात्रियों का सब्र टूट गया और उन्होंने नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दी। तकनीकी खराबी का ठीक करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधनल को करीब तीन घंटों का समय लगा।

भारत पहुँची जापान की प्रधानमंत्री रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » डुमना में हंगामा: दिल्ली जाने वाला विमान हुआ तीन घंटे लेट, इंडिगो फ्लाईट की पुशबैक में आई तकनीकी खराबी, भडक़े यात्री

Top Headlines

Live Cricket