Download Our App

Home » News » जुलाई में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की सूची

जुलाई में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की सूची

मुंबई। जुलाई की शुरुआत के साथ ही बैंक से जुड़े जरूरी काम करने वाले ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जुलाई महीने में देश के विभिन्न राज्यों में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में चार रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार तथा अलग-अलग राज्यों के क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं। हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। अधिकांश अवकाश स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों से जुड़े हैं, इसलिए केवल संबंधित राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे। देशभर में ऐसा कोई दिन नहीं है, जब किसी त्योहार के कारण सभी राज्यों के बैंक एक साथ बंद रहेंगे।
जुलाई में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?
5 जुलाई- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
6 जुलाई- मुहर्रम (आशूरा) के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद
9 जुलाई- मेघालय में बेह दिंखलाम पर्व
11 जुलाई- दूसरा शनिवार
12 जुलाई- रविवार
16 जुलाई- ओडिशा और मणिपुर में रथ यात्रा
17 जुलाई- मेघालय में यू तिरोट सिंग की पुण्यतिथि
19 जुलाई- रविवार
22 जुलाई- त्रिपुरा में खर्ची पूजा
25 जुलाई- चौथा शनिवार
26 जुलाई- रविवार
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे भेजने, बिल भुगतान, बैलेंस चेक करने और अन्य डिजिटल लेनदेन आसानी से कर सकेंगे।

 

स्वतंत्रता सेनानी जवाहर दर्डा के जन्म दिवस पर आयोजित हुआ अलंकरण समारोह

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जुलाई में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की सूची

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!