
भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं विचारक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। सीएम यादव ने भोपाल में लालघाटी पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारी यादों में बसे हुए हैं। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मध्यप्रदेश भी उन गौरवशाली राज्यों में शामिल हो रहा है, जहां एक संविधान लागू है। डॉ. मुखर्जी ने आजादी के समय बनने वाले संविधान के अंदर की कमी को परिलक्षित करते हुए कहा था कि देश एक निशान-एक प्रधान-एक विधान से चलना चाहिए। मध्यप्रदेश भी इसी महीने समान नागरिक संहिता यूसीसी लागू करने की ओर बढ़ रहा है।
26 जुलाई तक बढ़ाया समिति का कार्यकाल
बता दें समिति का कार्यकाल पहले 26 जून को समाप्त हो गया था। अब इसे तकनीकी कारणों से 26 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। समिति से जुड़े सदस्यों के अनुसार, विधानसभा से विधेयक पारित होने के बाद भी समिति की भूमिका समाप्त नहीं होगी। कानून लागू करने के लिए आवश्यक नियम और प्रक्रियाएं तैयार करने का काम भी समिति की निगरानी में होगा। इसी कारण कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
11 तहसीलों के तहसीलदार बदले, हर जगह नए अधिकारियों की आमद से धीमी होगी काम की चाल
Author: Jai Lok






