Download Our App

Home » News » मणिपुर में फिर भडक़ी हिंसा, कांगपोकपी में हमले में महिला और बच्चा घायल

मणिपुर में फिर भडक़ी हिंसा, कांगपोकपी में हमले में महिला और बच्चा घायल

इंफाल। मणिपुर में लंबे समय से जारी जातीय तनाव के बीच एक बार फिर हिंसा भडक़ उठी। कांगपोकपी जिले के थिंगखोंगजांग (थिंगखोजांग) कुकी गांव पर हुए कथित सशस्त्र हमले में एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद कुकी संगठनों ने सोमवार से राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (एनएच-37) पर 24 घंटे के बंद का एलान कर दिया है। साथ ही स्वतंत्र न्यायिक जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। हालांकि, सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
चर्च में प्रार्थना के दौरान हुआ गांव पर हमला- स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम गांव के लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे थे, तभी हथियारबंद हमलावरों ने गांव पर गोलीबारी की और विस्फोटक फेंके। हमले के दौरान कई घरों में आग लगाए जाने का भी दावा किया गया है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना में घायल महिला के पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है, जबकि एक बच्चा भी घायल हुआ। दोनों को पहले असम राइफल्स के न्यू कैथेलमणबी शिविर में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) भेजा गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे एनएससीएन (आईएम) और जेडयूएफ-के के उग्रवादी शामिल थे, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

 

सड़क पर डेयरी लगाने वाले पर आयुक्त ने मौके पर लगाया जुर्माना

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » मणिपुर में फिर भडक़ी हिंसा, कांगपोकपी में हमले में महिला और बच्चा घायल

Top Headlines

Live Cricket