Download Our App

Home » News » भाजपा ने स्टार प्रचारकों के साथ नरोत्तम मिश्रा को दी दतिया चुनाव जिताने की जिम्मेदारी

भाजपा ने स्टार प्रचारकों के साथ नरोत्तम मिश्रा को दी दतिया चुनाव जिताने की जिम्मेदारी

भोपाल (जयलोक)। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे गए प्रस्ताव में पार्टी के शीर्ष नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिससे साफ संकेत है कि पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका देगी।
भाजपा की प्रस्तावित सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक भी दतिया में जनसभाएं और चुनावी कार्यक्रम करेंगे।
प्रदेश स्तर पर दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अलावा वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह को भी प्रचार अभियान में शामिल किया गया है। संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। राजनीतिक दृष्टि से सबसे अधिक चर्चा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम को लेकर है। विधानसभा उपचुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिलने के बाद उनके समर्थकों ने नाराजगी जताई थी।

 

ठेका कर्मी ने की स्मार्ट मीटर की चोरी बिना बताये लगाये कनेक्शन, उपभोक्ताओं से वसूली 98 हजार की राशि

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » भाजपा ने स्टार प्रचारकों के साथ नरोत्तम मिश्रा को दी दतिया चुनाव जिताने की जिम्मेदारी

Top Headlines

Live Cricket