Download Our App

Home » News » सांसद विवेक तन्खा की पहल : 1 जनवरी को शहर में उपलब्ध कराएंगे कैंसर स्क्रीनिंग वैन

सांसद विवेक तन्खा की पहल : 1 जनवरी को शहर में उपलब्ध कराएंगे कैंसर स्क्रीनिंग वैन

जबलपुर (जय लोक)। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने महिलाओं और छोटी उम्र की लड़कियों में तेजी से बढ़ते स्तन और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जबलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर स्क्रीनिंग वैन उपलब्ध कराने की पहल की है। उन्होंने एक नई स्वास्थ्य सेवा और राष्ट्रीय मिशन शुरू करने का संकल्प लिया है।
विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और फेसबुक पर साझा किया है कि अधिकांश सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में कैंसर स्क्रीनिंग कवर नहीं होती है, इसलिए वे इस कमी को पूरा करने के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग सेवा शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत सहयोग जुटाने और इसे एक राष्ट्रीय मिशन के रूप में ले जाने की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि उनके रोटरी राहत मेडिकल मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग को लेकर भारी जागरूकता और प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
चिंता का विषय
विवेक तन्खा ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को प्राथमिकता नहीं देतीं और जांच कराने में संकोच करती हैं, जिसके कारण कैंसर की समय पर पहचान नहीं हो पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस घर-घर स्क्रीनिंग अभियान की आवश्यकता महसूस की गई है।

जनवरी तक उपलब्ध कराएँगे कैंसर स्क्रीनिंग मशीन
श्री तन्खा ने कहा कि आजकल कैंसर बहुत बड़ा चैलेंज हो गया है। खासकर सर्वाकल कैंसर, बे्रस्ट कैंसर की जानकारी अधिकांश महिलाओं को नहीं होती है। जब तक इसका पता चलता है काफी देर हो जाती है। इसके लिए कैंसर स्क्रीनिंग वैन मशीन की जरूरत होती है जो करीब सवार करोड़ के आसपास आती है। उन्होंने कहा कि मैं यह कोशिश कर रहा हूँ कि 1 जनवरी तक यह वैन जबलपुर लेकर आऊं। इसके साथ ही बहुत से लोगों ने आश्वासन दिया है कि वे मशीन देंगे। रोटरी क्लब और अन्य संस्थाओं की मदद से शहर के सभी अस्पतालों से कांटेक्ट बनाकर इन वैनों को अस्पतालों से जोड़ा जाएगा और इन वैनों की मदद से महिलाओं की जाँच की जा सकेगी। ताकि समय पर महिलाओं को सर्वाईकल और स्तर कैंसर का पता चल सके और इसका इलाज समय पर हो सके।

गणेश धाम पर स्थापित हुई 41 किलो चांदी की गणेश प्रतिमा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सांसद विवेक तन्खा की पहल : 1 जनवरी को शहर में उपलब्ध कराएंगे कैंसर स्क्रीनिंग वैन

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!