
जबलपुर (जय लोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम के जिला स्तरीय सीधा प्रसारण पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल हाई विद्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, जेडिए अध्यक्ष संदीप जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला महामंत्री सोनू बचवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल, माध्यमिक शिक्षा मंडल उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव, संयुक्त संचालक घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे गणमान्य जनों सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थीजन उपस्थित रहे।

Author: Jai Lok






