Download Our App

Home » Uncategorized » पत्रकार बीमा योजना में वेबसाइट की खामी और प्रीमियम बना परेशानी

पत्रकार बीमा योजना में वेबसाइट की खामी और प्रीमियम बना परेशानी

राशि पर पुर्नविचार और अंतिम तिथि बढ़ाने की माँग

जबलपुर (जय लोक)। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के पत्रकारों एवं उनके परिवारों के हित में संचालित पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना पत्रकार समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी कल्याणकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के अनेक पत्रकारों एवं उनके परिवारों को बीमारी, दुर्घटना एवं आकस्मिक परिस्थितियों में उपचार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त होती है।
वर्तमान वर्ष 2026-27 में उक्त योजना के अंतर्गत अधिमान्य एवं गैर-अधिमान्य पत्रकारों के लिए निर्धारित प्रीमियम राशि में पूर्व वर्ष की तुलना में वृद्धि की गई है। पत्रकारों के आर्थिक हितों एवं वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बढ़ी हुई प्रीमियम राशि अनेक पत्रकारों के लिए अतिरिक्त आर्थिक भार बन रही है। इसके कारण कुछ पत्रकार इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से बाहर होने की स्थिति में आ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, योजना के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि निकट होने के बावजूद वेबसाइट/ऑनलाइन पोर्टल के सुचारु रूप से संचालित नहीं होने के कारण अनेक पत्रकार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं।
तकनीकी समस्या के कारण कई पात्र पत्रकार समय-सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करने से वंचित हो सकते हैं। यह स्थिति पत्रकारों के हित में गंभीर विषय है, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया में उत्पन्न तकनीकी समस्या का खामियाजा पत्रकारों को नहीं भुगतना चाहिए।
अंतिम तिथि बढ़ाई जाए
पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को पर्याप्त अवधि के लिए आगे बढ़ाया जाए, ताकि तकनीकी समस्या के कारण आवेदन नहीं कर सके पत्रकारों को आवेदन करने का अवसर मिल सके। इसके साथ ही योजना की वेबसाइट/ऑनलाइन पोर्टल को तत्काल सुचारु कराया जाए तथा आवेदन प्रक्रिया को निर्बाध बनाया जाए। बढ़ी हुई प्रीमियम राशि पर पुर्नविचार, तकनीकी समस्या के कारण वंचित पत्रकारों को अतिरिक्त अवसर, पत्रकार परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की गई है।

 

राममंदिर के बाद अब सबरीमाला मंदिर में चोरी असली की जगह नकली मुकुट रखा मिला

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पत्रकार बीमा योजना में वेबसाइट की खामी और प्रीमियम बना परेशानी
error: Content is protected !!