Download Our App

Home » Uncategorized » नगर निगम ने एमपीईबी से वसूले ढाई करोड़ रुपए

नगर निगम ने एमपीईबी से वसूले ढाई करोड़ रुपए

महापौर और आयुक्त की सख्ती का असर,  संभाग क्र. 3 रामपुर में हुई  राजस्व वसूली की कार्यवाही

जबलपुर (जयलोक)।  महापौर जगत बहादुर सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा लगातार राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की राजस्व वसूली की कार्यवाही में बड़े बकायदार पहली सूची में निशाने पर है । इसी क्रम में आज नगर निगम के राजस्व अभियान के अंतर्गत संभाग क्रमांक 3 रामपुर स्थित शहीद गुलाब सिंह वार्ड के अंतर्गत मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 2,52,49,590/- रुपये के संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान चेक के माध्यम से किया गया।
प्रक्रिया के तहत विधिवत कर राशि जमा कर तुरंत नगर निगम की आधिकारिक रसीद जारी की गई।
नगर निगम अधिकारियों ने एम.पी.ई.बी. के इस सकारात्मक कदम की सराहना करते हुए कहा कि बड़े संस्थानों और विभागों द्वारा समय पर संपत्तिकर जमा करने से शहर के विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी। सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समय पर कर अदायगी का यह उत्कृष्ट उदाहरण दोनों विभागों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एम.पी.ई.बी. की ओर से कार्यपालन यंत्री जीतेन्द्र मोरे एवं योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, संभागीय अधिकारी पंकज अवस्थी, राजस्व निरीक्षक सौरभ बिरहा, कर संग्रहिता जयंत देशराज एवं नोटिस सर्वर मौजूद रहे।

 

राममंदिर के बाद अब सबरीमाला मंदिर में चोरी असली की जगह नकली मुकुट रखा मिला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नगर निगम ने एमपीईबी से वसूले ढाई करोड़ रुपए
error: Content is protected !!