Download Our App

Home » Uncategorized » गणेश पंडालों में मिले कटे फ़टे तार और बेतरतीब वायरिंग,दो डेकोर्टरों पर एफआईआर दर्ज

गणेश पंडालों में मिले कटे फ़टे तार और बेतरतीब वायरिंग,दो डेकोर्टरों पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर (जयलोक)। जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ विद्युत विभाग पिछले 10 दिनों से लगातार शहर भर के गणेश पंडालों की विद्युत वायरिंग एवं दूर-दूर तक लगाई जा रही साज-सज्जा, झालरों को इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के हिसाब से व्यवस्थित करने हेतु लगातार समझाईस देने के बावजूद भी कुछएक पंडालों में कटी-फटी तारों का उपयोग एवं अव्यवस्थित वायरिंग पाये जाने पर गोरखपुर क्षेत्र में दो डेकोरेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इस संबंध में जबलपुर शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री संजय अरोरा द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 22.9.2026 को एसडीएम गोरखपुर श्री अनुराग सिंह, गोरखपुर टीआई श्री नितिन के साथ गोरखपुर क्षेत्र में गणेश पंडालों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सिद्धि विनायक शारदा मंदिर के सामने स्थित, गोपाल पूजा पंडाल के डेकोरेटर सचिन टेंट हाउस गढ़ा द्वारा पंडाल हेतु की गई साज सज्जा में विद्युत तार अमानक स्तर के कटे-फटे पाये जाने पर श्री सुधीर पटेल, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत विभाग के आवेदन पर कटे-फटे तारों, अमानक क्षमता के तारों का उपयोग करने, तथा साज-सज्जा के तारों के जोंडों पर एलटी टेप लगाकर इंसुलेटेट नहीं करने, अव्यवस्थित एवं कम उचाई पर तार लगाने, सर्किट हेतु एमसीबी का उपयोग नहीं करने, अर्थिग की व्यवस्थान नहीं करने, धातु के पाईपों से विद्युत वायरिंग ले जाने, एवं इससे दुर्घटना की संभावना को देखते हुए पंचनामा की कार्यवाही करते हुए गोरखपुर थाना में आवेदन देने पर बीएसए की धारा 125 के अंतर्गत सचिन टेंट हाउस गढ़ा के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

इसी तरह मंगलवार को निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा गोरखपुर क्षेत्र में ही महादेव मंदिर के पास स्थित गणेश पंडाल में आरआरआर टेंट हाउस द्वारा की गई वायरिंग/साज-सज्जा में उपरोक्तानुसार अनियमितता पाये जाने पर आरआरआर टेंट हाउस गढ़ा के विरूद्ध भी श्री सुधीर पटेल, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत मण्डल द्वारा दुर्घटना की संभावना की संभावना को देखने हुए आम जन मानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएसए की धारा 125 के तहत गोरखपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। श्री संजय अरोरा द्वारा बताया गया कि आज गणेश उत्सव की झांकी देखने जनमानस की अत्यधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए शहर में लगभग 80 दलो का गठन कर सुबह 11.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक शहर के सभी गणेश पंडालों की दिन में लाईट चालू करवाकर स्टेज / खंभों आदि की चेकिंग करवाई गई की कहीं करेंट तो नहीं है एवं इस दौरान लगभग 10 स्थानों पर इस संबंध में अनियमितता पाये जाने पर नोटिस देने की भी कार्यवाही की गई है, तथा इस संबंध में आगे कार्यवाही भी की जा सकती है।

प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा भरपूर कोशिश की जा रही है कि संबंधित समितियां एवं डेकोरेटर्स विद्युत संबंधी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए प्रतिदिन पंडालों में बिजली चालू करने के पहले कहीं करेंट लीकेज न हो सुनिश्चित करें। इस हेतु समझाईस भी दी गई है। फिर भी यदि कहीं पर अनियमितता पाई जाती है तो उसके लिए संबंधित डेकोरेटर्स जिम्मेदार होंगे एवं उनके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।

 

राममंदिर के बाद अब सबरीमाला मंदिर में चोरी असली की जगह नकली मुकुट रखा मिला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गणेश पंडालों में मिले कटे फ़टे तार और बेतरतीब वायरिंग,दो डेकोर्टरों पर एफआईआर दर्ज
error: Content is protected !!