Download Our App

Home » Uncategorized » श्री गणेश का नाम खराब करने वाले सीएमओ गजानन 2 लाख की रिश्वत के साथ धराये

श्री गणेश का नाम खराब करने वाले सीएमओ गजानन 2 लाख की रिश्वत के साथ धराये

जबलपुर लोकायुक्त टीम का मण्डला में छापा

जबलपुर/ मण्डला (जय लोक)। प्रभु श्री गणेश के पर्व के समापन के दिन श्री गणेश के नाम गजानन को खराब करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हां तो मंडला में गिरफ्तार किया है । आरोपी गजानन नाफड़े मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यालय नगर पालिका परिषद मंडला को कार्यालय नगर पालिका परिषद मंडला में ट्रेप किया गया। इसके पास से नगद रिश्वत की राशि भी बरमाद की गई है।
शिकायतकर्ता ज्ञानचंद बेन पिता फूलचंद बेन उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम पिंडरई पो आ तेवर भेड़ाघाट रोड जिला जबलपुर ने शिकायत की थी कि वो तथा उसकी  पत्नी मंजू बैन दोनों शासकीय पंजीकृत ठेकेदार हैं मेरी पत्नी के नाम से एम एस पलक बैन फर्म रजिस्टर्ड है जिसे मंडल नगर पालिका के द्वारा वर्ष 2024- 25 तथा 2025 -26  एल ई डी लाइट एवं फिटकरी के सप्लाई का ठेका प्राप्त हुआ तथा मुझे पाइप जॉइंट एवं वाटर कूलर सप्लाई का कार्य मिला था मेरी पत्नी के कार्य का 392300  रुपए का भुगतान हो गया था जब मैं अपने कार्य का 15 लाख भुगतान के लिए नगर पालिका सीएमओ गजानन नाफड़े से मिला तो उन्होंने कहा तुम्हारी पत्नी के कार्य के भुगतान का 12 प्रतिशत मुझे रिश्वत के रूप मैं चाहिए तब मैं तुम्हारे 15 लाख रुपए का भुगतान करूंगा।  मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े द्वारा मेरे कार्य के भुगतान करने के एवज में मेरी पत्नी के कार्य के भुगतान का 12 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही थी।  जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक  कार्यालय जबलपुर में की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी सीएमओ नगर पालिका मंडला गजानन नाफड़े रु. 200000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए है। आरोपी गजानन नाफड़े मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कार्यालय नगर पालिका परिषद मंडला में आज दिनांक 25/ 9/2026 को 200000 रुपए की रिश्वती राशि  लेते हुए रंगे हाथ  पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशो.)2018 की धारा-7,13(1)क्च,13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

 

नगर निगम ने एमपीईबी से वसूले ढाई करोड़ रुपए

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » श्री गणेश का नाम खराब करने वाले सीएमओ गजानन 2 लाख की रिश्वत के साथ धराये
error: Content is protected !!