Download Our App

Home » Uncategorized » शहपुरा टोल प्लाजा आज से वसूली बंद

शहपुरा टोल प्लाजा आज से वसूली बंद

राकेश सिंह की माँग पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जारी किया आदेश

दिल्ली/जबलपुर (जय लोक )। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एन एच ए आई ने जनसुविधा एवं सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए एनएच -45 के जबलपुर–हिरन नदी सेक्शन स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस विषय में मांग की थी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष भी इस पूरे विषय को मंत्री राकेश सिंह ने रखा था। केंद्रीय मंत्री के निर्देशानुसार, आज 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शहपुरा टोल प्लाजा की सभी लेन, जिसमें ईटीसी लेन भी शामिल हैं, टोल-मुक्त रहेंगी। इस अवधि में किसी भी श्रेणी के वाहन से यूजर फीस की वसूली नहीं की जाएगी।

इसलिए जारी हुआ आदेश

शहपुरा आरओबी के एप्रोच के क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से सामान्य यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा आर ओ बी के एप्रोच के स्थायी पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पुनर्निर्माण से संबंधित आवश्यक संरचनात्मक एवं सिविल कार्य प्रगति पर हैं। वर्तमान यातायात व्यवस्था के कारण सडक़ उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए टोल वसूली अस्थायी रूप से स्थगित की गई है।
ये कार्य रहेंगे जारी

टोल वसूली स्थगित रहने की अवधि में भी शहपुरा टोल प्लाजा पर प्रकाश व्यवस्था, ष्टष्टञ्जङ्क, श्वञ्जष्ट/्रहृक्कक्र/ङ्खढ्ढरू सिस्टम, साइनेज एवं अन्य आवश्यक परिसंपत्तियों का समुचित रखरखाव जारी रहेगा। साथ ही, वाहन चालकों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए टोल प्लाजा पर यातायात का सुचारु एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। क्रह्रक्च के एप्रोच का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने तथा आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी कर सामान्य यातायात बहाल होने के उपरांत टोल वसूली पुन: प्रारंभ किए जाने संबंधी निर्णय नियमानुसार लिया जाएगा।

हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : डॉ. मोहन यादव

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शहपुरा टोल प्लाजा आज से वसूली बंद
error: Content is protected !!