Download Our App

Home » Uncategorized » ग्राइंडर से कटा हुआ था गुप्तांग, वृंदावन में जबलपुर के युवक की मौत : जाँच शुरू

ग्राइंडर से कटा हुआ था गुप्तांग, वृंदावन में जबलपुर के युवक की मौत : जाँच शुरू

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में 2 साल से रह रहे दीपक की चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत

जबलपुर (जय लोक)। वृंदावन के संत प्रेमानंद आश्रम में जबलपुर के एक युवक की मौत बहुत ही रहस्यमय तरीके से हुई है। वृंदावन पुलिस की जाँच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मृतक का आत्महत्या करने से कुछ देर पूर्व ही कमरे में टाइल्स काटने वाले ग्राइंडर मशीन से गुप्तांग काटा गया था, पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि यह दीपक ने खुद किया था या उसके साथ कुछ और हुआ है।
2 साल पहले जबलपुर में रहने वाले एक युवक ने अपना गृहस्थ जीवन छोडक़र सन्यासी जीवन की ओर रुख किया और वह वृंदावन में मशहूर संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सेवा देने के लिए पहुँच गया। यहां जहां उसे शिष्य के रूप में स्थान मिला और रसिक दुलारी शरण उर्फ  दीपक को वसंत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा मिलने के बाद उसका नाम रसिक दुलारी शरण रखा गया। विगत दिवस दीपक पटेल उर्फ  रसिक दुलारी शरण ने वृंदावन में स्थित श्री राधा केली कुंज आश्रम के पास गुरु कृपा कुंज के चार मंजिला अपार्टमेंट की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट में दीपक उर्फ  रसिक दुलारी चरण अन्य शिष्यों के साथ रहता था। स्थानीय अखबार में प्रकाशित रपट के अनुसार पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों को भी गुप्तांग कटा हुआ मिला था। धोती और सीढिय़ों पर खून ही खून फैला हुआ था। दीपक के छत से नीचे जमीन पर गिरने के बाद जिन लोगों ने सबसे पहले देखा उन्होंने भी पुलिस को यही बताया कि सडक़ और धोती के नीचे खून ही खून नजर आ रहा था और उसके मुंह से भी खून बह रहा था।
शुक्रवार को हुई घटना
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार की सुबह 10:25 मिनिट पर घटित हुई है। हादसे के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जाँच पड़ताल शुरू की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो यह नजर आया कि रसिक दुलारी शरण करीब 10-12 मिनिट तक  बेचैन होकर इधर-उधर घूमते दिखे। इसके बाद वह चौथी मंजिल की छत पर गए और 10 सेकंड पट्टी पर बैठे रहने के बाद उसने छलांग लगा दी। नीचे गिरने पर रसिक शरण की मौत हो गई और पूरे कपड़े खून से सने हुए नजर आ रहे थे।
मोबाइल पर बज रहा था भजन
इस पूरी घटना का एक और पहलू सामने आया है जिसमें पुलिस जाँच में यह बात भी सामने आई है कि रसिक दुलारी शरण इस आत्मघाती कदम को उठाने के पूर्व अपने कमरे में अपने मोबाइल पर भजन लगाकर सुन रहे थे। घटना के बाद भी जब पुलिस कमरे में पहुंची उस वक्त भी मोबाइल पर भजन बज रहे थे।
परसवाड़ा के रहने वाले हैं दीपक
इस हादसे की खबर जब जबलपुर में दीपक के रिश्तेदारों को मिली तो शोक की लहर छा गई। घटना की विस्तृत जानकारी मिलने पर शक संदेह उपजा और परिजनों ने दीपक उर्फ  रसिक दुलारी शरण की मौत की निष्पक्ष जाँच की माँग उठाई है। दीपक जबलपुर के गौर के परसवाड़ा का रहने वाला था।
पोस्टमार्टम के बाद कल  हुआ अंतिम संस्कार
सूत्रों के अनुसार दीपक उर्फ  रसिक दुलारी शरण का अंतिम संस्कार शनिवार को कल वृंदावन में संपन्न हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपक के परिजन, पिता, भाई, माता वृंदावन पहुंच गए थे।
मोबाइल से खुलेगा रहस्य का पर्दा
इस घटना के बाद एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि शरण की मौत के बाद पुलिस की जाँच कई बिंदुओं पर निर्धारित की गई है। पुलिस आश्रम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जाँच कर रही है और उस आश्रम में रहने वाले 40-50 अन्य साधकों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। इसके अलावा दीपक के मोबाइल की सीडीआर और अन्य रिकार्ड निकले जा रहे हैं। जिसके आधार पर इस मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।

 

हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : डॉ. मोहन यादव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ग्राइंडर से कटा हुआ था गुप्तांग, वृंदावन में जबलपुर के युवक की मौत : जाँच शुरू
error: Content is protected !!