Download Our App

Home » Uncategorized » महाकौशल के औद्योगिक विकास और निवेश विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास

महाकौशल के औद्योगिक विकास और निवेश विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की सार्थक पहल को डॉक्टर्स एवं उद्योगपतियों ने सराहा, कहा खुलेंगे जबलपुर में निवेश के दरवाजे

सौरभ बड़ेरिया ने राकेश सिंह का जताया आभार

जबलपुर (जयलोक)
पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की पहल पर जबलपुर के उद्योगपतियों के साथ चर्चा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाग लेने गए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश धीरावाणी, युवा उद्योगपति सौरभ बड़ेरिया, संदीप विजन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उद्योगपति सौरभ बड़ेरिया ने कहा है कि श्री राकेश सिंह की पहल एवं सतत प्रयासों से महाकौशल के औद्योगिक विकास और निवेश विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है। जबलपुर और संपूर्ण महाकौशल के विकास को लेकर श्री राकेश सिंह की निरंतर सक्रियता, दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का एक और महत्वपूर्ण प्रयास बैठक के दौरान देखने को मिला।
इस अवसर पर शहर के प्रमुख उद्यमियों एवं व्यवसायियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और जबलपुर एवं महाकौशल के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों, आवश्यकताओं और संभावनाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों द्वारा अपने अनुभवों के आधार पर क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।
बैठक में जबलपुर में नए उद्योगों की स्थापना, लॉजिस्टिक्स पार्क का विस्तार, नए मास्टर प्लान, रिंग रोड एवं बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन के विकास तथा व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार जैसे महाकौशल के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार विमर्श हुआ।
श्री राकेश सिंह लगातार जबलपुर एवं महाकौशल के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को शासन के सर्वोच्च स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने और उन्हें गति देने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर हुई यह बैठक भी उनके इन्हीं निरंतर प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी रही।
उद्योग जगत की ओर से रखे गए सुझावों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन उत्साहवर्धक रहा है। साथ ही जबलपुर में वृहद इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित करने की दिशा में बनी सहमति महाकौशल में नए निवेश, उद्योग एवं रोजगार की संभावनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महाकौशल के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण एवं इस महत्वपूर्ण संवाद के लिए श्री सौरभ बड़ेरिया ने उनके प्रति हार्दिक आभार भी व्यक्त किया। श्री बड़ेरिया ने श्री राकेश सिंह का विशेष रूप से हृदय से आभार माना जो जबलपुर और महाकौशल के औद्योगिक, आर्थिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास को निरंतर प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर सक्रिय प्रयास कर रहे हैं।
सिंगल विंडो सिस्टम से जबलपुर के लिए भी खुलेंगे प्रगति के द्वार – संदीप विजन
मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस 1 घंटे की परिचर्चा में जबलपुर के उद्योगपति और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में जबलपुर को विश्व के मानचित्र में स्थान दिलाने वाले संदीप विजन ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष अपने विचार रखे। जाने-माने उद्योगपति संदीप विजय ने व्यापारियों की बड़ी बैठक में रियल स्टेट और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के संबंध अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव के समक्ष इस मांग को उठाया की सिंगल विंडो क्लीयरेंस की बात लंबे अरसे से हो रही है। यह मांग अगर अगर जल्द पूरी कर सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को लागू कर दिया जाता है तो निश्चित रूप से इससे उद्योगपतियों को नए प्रोजेक्ट लगाने के पूर्व मिलने वाली अनुमति एक निश्चित समय अवधि में मिल जाएगी इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि जो नई निवेश की योजनाएं और बड़े प्रोजेक्ट हैं वह समय सीमा पर प्रारंभ हो पाएंगे और व्यापारियों पर इससे संबंधित आने वाला अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा जिसका सीधा लाभ निवेशकों को प्राप्त होगा। संदीप जैन ने इस बात को भी रखा की जबलपुर में अभी बड़े निवेश की बहुत अधिक आवश्यकता है।
सक्षम नेतृत्व के कारण मिला व्यापारियों को यह अवसर
संदीप विजन ने विशेष तौर पर जबलपुर के विकास के प्रति हमेशा 24& 7 सोच रखने वाले एवं क्रियाशील नजर आते लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति विशेष तौर पर साधुवाद प्रेषित करते हुए कहा कि यह हमारे सक्षम नेतृत्व का परिणाम है कि जबलपुर के प्रबुद्ध व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे खुले और उनकी बातों को पूरी तवज्जो के साथ सुना गया सुझाव को समझ गया। मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर के व्यापारियों के सुझाव को मुख्यमंत्री तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उनके इस प्रयास से निश्चित ही जबलपुर को व्यापारिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा।
मेडिकल कॉलेज को दिया जाए मेडिकल यूनिवर्सिटी का दर्जा- डॉ. धीरावाणी
जबलपुर शहर के जानेमाने दंत चिकित्सा एवं जबलपुर की चिकित्सा यात्रा के महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में स्थापित डॉ. राजेश धीरावाणी ने भी मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस विशेष परिचर्चा के दौरान एक बड़ी महत्वपूर्ण बात पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ध्यान आकर्षित किया।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में डॉक्टर धीरावाणी ने इस बात की मांग उठाई की जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज को अब यूनिवर्सिटी के स्तर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ  मेडिकल साइंस के रूप में स्थापित किया जाना आवश्यक है।
डॉ धीरावाणी ने जबलपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में आने वाले निम्न एवं मध्यम वर्गीय वर्ग के लोगों के बारे में चिंतन करते हुए इस सुझाव को रखा। इसके साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार के बदलाव से चाहुंमुखी विकास के मार्ग खुल जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉक्टर धीरावाणी के सुझाव को सराहते हुए कहा कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज का विकास एम्स की तर्ज पर किया जाएगा।
उन्होंने विशेष रूप से जबलपुर के प्रबुद्ध जनों की बात को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए मंत्री राकेश सिंह का साधुवाद ज्ञापित किया।

 

उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी इस्राइल को भेजने पड़े फाइटर जेट

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » महाकौशल के औद्योगिक विकास और निवेश विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास
error: Content is protected !!