Download Our App

Home » Uncategorized » खाट पर सो रही महिला पर बाघ ने किया हमला

खाट पर सो रही महिला पर बाघ ने किया हमला

मंडला (जयलोक) मंडला जिला अंतर्गत आरोली गांव में देर रात एक खौफनाक घटना सामने आई। अपने घर के आंगन में खाट पर सो रहीं 50 वर्षीय रमली बाई मरावी पर एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ ने महिला को सिर से दबोचकर खाट से नीचे गिरा दिया और कुछ दूरी तक घसीट कर ले जाने लगा।
बेटे की सूझबूझ से बची जान
महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के भीतर से उनका बेटा तुरंत बाहर दौड़ा। उसने बिना डरे जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया और पथराव किया, जिससे घबराकर बाघ महिला को छोडक़र जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। इस हमले में रमली बाई के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी-बंजर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला के सिर और चेहरे पर गहरे घाव लगे हैं, लेकिन समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
खेत में दिखा बाघ और रेस्क्यू अभियान शुरू
वारदात के बाद से वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम गांव में डेरा डाले हुए है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने बाघ को पास के एक खेत में आराम करते देखा। इसके बाद वन अमले ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बाघ को सुरक्षित पकडऩे के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

 

स्मार्ट सिटी में ये हैं व्यवस्था और विकास के हाल सखे…?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » खाट पर सो रही महिला पर बाघ ने किया हमला
error: Content is protected !!