Download Our App

Home » Uncategorized » राज्यसभा में स्मृति ईरानी मध्यप्रदेश से जा सकती हैं

राज्यसभा में स्मृति ईरानी मध्यप्रदेश से जा सकती हैं

मुरुगन की जगह एमपी कोटे से केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी मिल सकती है जगह

नई दिल्ली  (जयलोक)। एल. मुरुगन के केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाने की इच्छा रखने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस बीच भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने की संभावना को लेकर भी चर्चाएं हो सकती हैं। पार्टी के रणनीतिक समीकरणों में उन्हें राज्यसभा भेजने के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी दिए जाने का विकल्प भी शामिल हो सकता है। हाल ही में उत्तरप्रदेश की राज्यसभा सीटों को लेकर हुई राजनीतिक चर्चाओं के दौरान भी स्मृति ईरानी का नाम सामने आया था, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्मृति ईरानी को मप्र से राज्यसभा भेजा जा सकता है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश की रिक्त सीट पर किसी स्थानीय नेता को प्राथमिकता देता है या राष्ट्रीय स्तर के किसी चेहरे को मौका देता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। मुरुगन के इस्तीफे से मध्यप्रदेश के कोटे से एक केन्द्रीय मंत्री कम हो जाएगा। जिसकी भरपाई अगले केन्द्रीय मंत्रीमण्डल विस्तार में की जा सकती है। जिसमें मध्यप्रदेश के किसी वरिष्ठ सांसद को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में जगह मिल सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर सकते हैं। भाजपा के सामने खाली हुई सीट पर किसी वरिष्ठ स्थानीय नेता को अवसर देने का विकल्प है। इससे प्रदेश संगठन में लंबे समय से सक्रिय नेताओं को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। वहीं, पार्टी किसी राष्ट्रीय नेता को मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा भेजकर उसे केंद्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दे सकती है।
स्मृति ईरानी का नाम इसी संभावित राजनीतिक परिदृश्य के संदर्भ में चर्चा में आ सकता है। हालांकि, भाजपा नेतृत्व की ओर से उनके नाम को लेकर कोई संकेत नहीं दिया गया है। ऐसे में फिलहाल इसे संभावित राजनीतिक चर्चा के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

 

 

उम्मीद पोर्टल की चमक और जमीनी हकीकत का सन्नाटा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » राज्यसभा में स्मृति ईरानी मध्यप्रदेश से जा सकती हैं

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!