Download Our App

Home » Uncategorized » नर्मदा पूजन के बाद कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

नर्मदा पूजन के बाद कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज गुरूवार को कलेक्टर जबलपुर का पदभार ग्रहण कर लिया है।
पदभार संभालने के पहले उन्होंने गौरीघाट में माँ नर्मदा के दर्शन किये और पूजा अर्चना कर मॉ नर्मदा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर एसडीएम पंकज मिश्रा तथा तहसीलदार भी उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू किया। प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति देने तथा आम जनता से जुड़े विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर उनका विशेष ध्यान रहेगा। पदभार संभालने के साथ ही नए जिला प्रमुख ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की बागडोर पूरी तरह आज से अपने हाथ में ले ली है।

 

उम्मीद पोर्टल की चमक और जमीनी हकीकत का सन्नाटा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नर्मदा पूजन के बाद कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!