Download Our App

Home » Uncategorized » शेयर बाजार, जमीनों से बैंकों तक है फिरोज खान के कालेधन की जड़ें

शेयर बाजार, जमीनों से बैंकों तक है फिरोज खान के कालेधन की जड़ें

पुलिस ने कई विभागों से मांगी जानकारी
भोपाल/इंदौर (जयलोक) । पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की जप्त संपत्ति का आंकड़ा 13 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच चुका है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक अभी कई बैंकों से जानकारी मांगी है। इसके अलावा शेयर बाजार और जमीनों में निवेश के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिरोज की जप्त संपत्ति का आंकड़ा इससे भी अधिक बढ़ सकता है। बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक फिरोज खान के विभिन्न ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई की गई। गुरुवार को भी लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीमों ने फिरोज से जुड़े दस्तावेज इक_े किए। बुधवार को अलग-अलग टीमों ने देवास के आदर्श नगर में स्थित फिरोज के घर सहित कुल 14 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सर्च अभियान चलाया गया।
आरटीओ और अन्य विभागों से मांगी जानकारी- लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों की गहन जांच के तहत की जा रही है। इंदौर और उज्जैन के विभिन्न आवासों एवं ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई थी। विवेचना के दौरान आरटीओ एवं अन्य विभागों से जानकारी के लिए पत्र भेजे गए गए हैं। पीटीसी इंदौर एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों को उक्त अपराध पंजीयन के संबंध में सूचना भेज दी गई है।
शेयर बाजार से भी निकाल रहे जानकारी, बैंक खाते सील किए- राजेश सहाय ने बताया कि आरोपी द्वारा शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड आदि में निवेश की जानकारी संबंधित संस्थाओं से प्राप्त करने के लिए पत्र लेख किए गए हैं। आरोपी के बैंक खातों से आहरण पर रोक लगाने के लिए बैंकों को पत्र प्रेषित किए जा चुके है तथा बैंक खातों में अंतिम शेष राशि की जानकारी चाही गई है।

कोई भी न्यायपालिका को धौंस नहीं दिखा सकता: सुप्रीम कोर्ट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शेयर बाजार, जमीनों से बैंकों तक है फिरोज खान के कालेधन की जड़ें

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!