Download Our App

Home » Uncategorized » मित्रसंघ की निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण आज

मित्रसंघ की निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण आज

उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक होंगे शामिल
जबलपुर (जयलोक)। नगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था मित्र संघ द्वारा आज 1 नवंबर रविवार को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर 8500 से अधिक निबंध लेखन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का एक भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने प्रांगण में 3:45 बजे से आयोजित होगा। इस आयोजन में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा जबलपुर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे तथा विधायकगण शामिल होंगे।
लगातार सातवें वर्ष जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम जबलपुर तथा मेगा माइंड के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में इस वर्ष 8500 से अधिक स्कूली बच्चों ने सहभागिता कर निबंध लेखन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह निबंध प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। कक्षा छठवीं से आठवीं तक गु्रप ए में संस्कारधानी का विकसित स्वरूप नगर निगम की भूमिका स्वच्छता के नए आयाम, इस विषय पर निबंध लिखे गए। इसी तरह कक्षा नवमी से 12वीं तक गु्रप बी में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश की उन्नति एवं वैश्विक प्रभाव इस विषय पर निबंध लिखे गए।

 

 

नौकरी के जिस काम के लिए चप्पल घिस जाती हैं कलेक्टर ने खड़े-खड़े कर दिया काम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मित्रसंघ की निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण आज
error: Content is protected !!