Download Our App

Home » Uncategorized » नर्मदा किनारे मिली जबड़े जैसी आकृति, पूजा करने पहुँचे ग्रामीण

नर्मदा किनारे मिली जबड़े जैसी आकृति, पूजा करने पहुँचे ग्रामीण

रायसेन/भोपाल (एजेंसी/जयलोक)। प्रदेश के रायसेन जिले के देवरी क्षेत्र के पतई गांव में नर्मदा नदी के किनारे एक विशाल जबड़े जैसी रहस्यमयी आकृति मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल है। मंगलवार को कुछ बच्चे नदी किनारे मिट्टी की खुदाई कर रहे थे, तभी उन्हें दांतों वाली मूर्ति जैसी पत्थर की आकृति दिखाई दी। यह आकृति जमीन में नीचे तक धंसी हुई है। ग्रामीण इसे अज्ञात देवता मानकर पूजा करने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने मीडिया को बताया कि रायसेन जिले में नर्मदा नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक रहस्य मौजूद हैं।
उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि जिस स्थान पर यह आकृति मिली है, उसे सुरक्षित किया जाए, ताकि संभावित जीवाश्म को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। कलेक्टर के अनुसार इस आकृति की वास्तविक पहचान और महत्व का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह किस जीव की संरचना है और कितनी पुरानी है।
कलेक्टर स्वयं भी पतई गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण करेंगे। इस आकृति को हाथी के जबड़े का हिस्सा होने की संभावना से जोडक़र देखा जा रहा है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों की जांच के बाद ही इसकी वास्तविक पहचान सामने आएगी।

 

शहर के हर प्रमुख मार्गों पर जाम की नौबत    

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नर्मदा किनारे मिली जबड़े जैसी आकृति, पूजा करने पहुँचे ग्रामीण
error: Content is protected !!