
जबलपुर (जयलोक)
भाजपा के नगर संगठन में अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने के बाद प्रभात साहू ने बहुत सारे नवाचार कर युवाओं को आगे बढऩे का और उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य जारी रखा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबलपुर आगमन के जितने भी अवसर अभी तक आये हैं उस दौरान नगर संगठन की ओर से यह प्रयास रहा है कि वरिष्ठों के साथ-साथ भाजपा के युवा ऊर्जावान सदस्यों की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करवा कर उन्हें यह सुअवसर प्रदान कर और ऊर्जा प्रदान की जाए। इसी क्रम में कल दमोह से वापस आते समय प्रधानमंत्री मोदी का डुमना विमानतल पर अल्प प्रवास हुआ इस दौरान संगठन की ओर से कई युवाओं और वरिष्टों को श्री मोदी से भेंट करने का अवसर दिया। नगर संगठन के पूर्व पदाधिकारी पवन तिवारी भी इस सूची में शामिल रहे।

Author: Jai Lok







