Download Our App

Home » अपराध » ज्ञानगंगा आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म : नाम और मामला दबाने की कोशिशें , सी एम यादव ने दिये जांच के निर्देश

ज्ञानगंगा आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म : नाम और मामला दबाने की कोशिशें , सी एम यादव ने दिये जांच के निर्देश

भोपाल (जयलोक)
मिसरोद थाना क्षेत्र में स्थित ज्ञानगंगा आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल में आठ साल की मासूम छात्रा के साथ स्कूल के छात्रावास में दुष्कर्म व दरिंदगी के सनसनीखेज मामले को  घटना के बाद से दबाने और नामचीन संस्था का नाम छिपाने का प्रयास किया जा रहा था। बड़े-बड़े लोग ज्ञानगंगा आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल नाम लेने से परहेज कर रहे थे। लेकिन 8 साल की बच्ची के साथ हुये दुराचार का मामला दब नहीं पाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में मासूम से दरिंदगी का मामला जैसे ही आया, उन्होंने भोपाल विभाग के आला अधिकारियों को एसआईटी गठित कर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। भोपाल पुलिस आयुक्त ने कहा कि आज ही एसआईटी का गठन कर दिया जाएगा। वहीं मिसरोद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आठ साल की मासूम की मां का आरोप है कि बच्ची ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उसके साथ दरिंदगी की है, उसे पास खड़ा एक व्यक्ति मोदी साहब कह रहा है। पुलिस पूरे मामले में आज मासूम बच्ची की काउंसलिंग कराकर कोर्ट के सामने बयान कराने की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस मासूम के सामने ज्ञानगंगा आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल छात्रावास की वार्डन सहित अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों की परेड कराकर आरोपियों की शिनाख्ती के भी प्रयास कर रही है। इधर 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को भी घेरना शुरू कर दिया है। डीसीपी जोन-दो श्रद्धा तिवारी ने बताया कि ज्ञानगंगा आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल में 8 साल की बच्ची के साथ ज्यादती करने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। बच्ची की मेडिकल जांचे कराई जा चुकी है। इसके बाद अब उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि एक महिला मंगलवार की शाम शिकायत लेकर मिसरोद थाने पहुंची थी। इस शिकायत में उसने बताया कि उसने अपनी 8 साल की बच्ची को करीब दस दिन पहले मिसरोद इलाके के एक बोर्डिंग स्कूल में दाखिला दिलाया था। दो दिन पहले बच्ची ने वीडियो कॉल पर बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट व पेट में दर्द हो रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ज्ञानगंगा आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म : नाम और मामला दबाने की कोशिशें , सी एम यादव ने दिये जांच के निर्देश
error: Content is protected !!