Download Our App

Home » Uncategorized » कलेक्टर ने सीएमएचओ को थमाया नोटिस

कलेक्टर ने सीएमएचओ को थमाया नोटिस

आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन का भुगतान ना करने का , मामलानिरीक्षण करने पहुँचे थे जिला अस्पताल

जबलपुर (जय लोक)। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया अस्पताल) पहुँचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने तथा भुगतान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके साथ मौजूद परिजनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रहे उपचार, दवाओं की उपलब्धता और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

आतंकी शहजाद सोशल मीडिया से युवाओं को कर रहा भर्ती

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कलेक्टर ने सीएमएचओ को थमाया नोटिस
error: Content is protected !!