Download Our App

Home » जबलपुर » किश्तें न चुकने पर बैंक या एनबीएफसी गाड़ी को जबरदस्ती नहीं उठा सकते : सुप्रीम कोर्ट

किश्तें न चुकने पर बैंक या एनबीएफसी गाड़ी को जबरदस्ती नहीं उठा सकते : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-गाड़ी जब्त करने से पहले तय प्रक्रिया का पालन करना होगा

नई दिल्ली,(एजेंसी/जयलोक)। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लोन डिफॉल्ट होने पर बैंक या एनबीएफसी को गाड़ी वापस लेने का अधिकार हो सकता है, लेकिन वे इसके लिए मनमाना या जबरदस्ती का तरीका नहीं अपना सकते। गाड़ी जब्त करने से पहले तय प्रक्रिया और उचित नोटिस का पालन करना होगा यानी सिर्फ ईएमआई नहीं भरने का मतलब यह नहीं है कि फाइनेंस कंपनी रात में गाड़ी उठाकर ले जाए।
बता दें यह मामला यूपी के एक ट्रक मालिक से जुड़ा है। उसने कमर्शियल ट्रक खरीदने के लिए चोलमंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। कुछ समय बाद वह किस्तें नहीं चुका पाया। कंपनी ने नोटिस दिया और ट्रक अपने कब्जे में ले लिया। बाद में ग्राहक ने एकमुश्त रकम जमा की तो उसे ट्रक वापस मिल गया। इसके बाद फिर लोन की किस्तें नहीं चुकाई गईं।

ग्राहक के मुताबिक 9 अप्रैल 2023 की रात करीब एक बजे अयोध्या में सामान पहुंचाने के बाद खड़े ट्रक का स्टीयरिंग लॉक चार अज्ञात लोगों ने तोड़ा और ट्रक लेकर चले गए। उसका कहना था कि उसे इस कार्रवाई से पहले नोटिस नहीं दिया गया था1 बाद में ट्रक बेच दिया गया।रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि फाइनेंसर के पास लोन की शर्तों के तहत गाड़ी वापस लेने का अधिकार हो सकता है, लेकिन इस अधिकार का मतलब यह नहीं है कि बैंक या फाइनेंस कंपनी बल प्रयोग करके या चोरी-छिपे वाहन कब्जे में ले सकती है। कोर्ट ने साफ किया कि वसूली के लिए कानूनी रास्ता अपनाना होगा। रात में ताला तोडऩा, जबरदस्ती गाड़ी ले जाना या लोगों के जरिए दबाव बनाना सही तरीका नहीं है।
कोर्ट ने इस मामले में कंपनी को ग्राहक के अधिकारों के उल्लंघन के लिए मुआवजा देने का आदेश दिया। आरबीआई के पुराने दिशानिर्देशों में भी लोन वसूली के दौरान ग्राहक को अनावश्यक रूप से परेशान करने, गलत समय पर संपर्क करने और बल प्रयोग करने से बचने को कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई को इन नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा है।

इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि ईएमआई नहीं भरने पर बैंक गाड़ी जब्त नहीं कर सकता। फाइनेंसर को अपना बकाया पैसा वसूलने और नियमों के मुताबिक वाहन वापस लेने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए सही प्रोसेस अपनाना होगा। खासकर ट्रक, टैक्सी या कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए यह फैसला अहम है, क्योंकि ऐसी गाडय़िां अक्सर उनकी कमाई का मुख्य साधन होती हैं। इसलिए सिर्फ लोन डिफॉल्ट होने के आधार पर रात में ताला तोडक़र या बल प्रयोग करके गाड़ी उठाना सही नहीं माना जाएगा।

 

प्रोजेक्ट चीता : 56 हुआ भारत में चीतों का कुनबा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » किश्तें न चुकने पर बैंक या एनबीएफसी गाड़ी को जबरदस्ती नहीं उठा सकते : सुप्रीम कोर्ट

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!