Download Our App

Home » Uncategorized » चरगवां में पुल से लटकी मिली लाश

चरगवां में पुल से लटकी मिली लाश

जबलपुर (जयलोक)।  चरगवां थाना अंतर्गत पुल की रेलिंग से आज सुबह एक युवक की लाश लटकी पाई गई। लोगों ने जब पुल से लाश लटकी देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पीएम के लिए भिजवाया है। कहा जा रहा है कि युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है यह बात पीएम रिपोर्ट से पता चलेगी। मृतक का नाम लिक्खा ठाकुर बताया जा रहा है। उसने अगर आत्महत्या की है तो किन कारणों से की है इसकी भी जांच की जा रही है। मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। आसपास रहने वाले परिचितों से भी मृतक के स्वभाव और पिछले कुछ दिनों की दिनचर्या के बारे में जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि किसी भी तरह के तनाव का पता चल सके। चरगवां थाने में मर्ग कायम कर मामले की जांच आगे बढ़ाई गई है। तलाशी के दौरान वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब मृतक के मोबाइल फोन का रिकॉर्ड और पारिवारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर इस पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

 

गूगल के डेटा सेंटर के लिए 160 एकड़ जंगल साफ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » चरगवां में पुल से लटकी मिली लाश

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!