Download Our App

Home » जबलपुर » चलती ट्रेन से गिरा यात्री, गेट पर खड़े होकर यात्रा करना पड़ा भारी

चलती ट्रेन  से गिरा यात्री, गेट पर खड़े होकर यात्रा करना पड़ा भारी

 

जबलपुर (जय लोक)। चलती टे्रन में लापरवाही पूर्वक गेट पर खड़े होकर यात्रा करना एक यात्री को महंगा पड़ गया।ट्रेन  से गिरने के कारण यात्री को पैर में गंभीर चोटें पहुँची। जिसे इलाज के लिए सालीचौका अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे भर्ती कर लिया गया है।

हादसा शनिवार रात का बताया जा रहा है। जिसमें गाड़ी संख्या 61618 मेमो ट्रेन में गेट पर खड़े होकर सफर कर रहा एक यात्री नीचे गिर गया। जानकारी अनुसार यह यात्री सालीचौका रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 से टे्रन पर चढ़ा था। जो कटनी से जबलपुर होते हुए इटारसी की ओर जा रहा था।ट्रेन  कुछ दूर ही चली थी कि यात्री टे्रन से नीचे गिर गया। घायल यात्री का नाम महेश कुशवाहा बताया जा रहा है जो सिंगरौली का रहने वाला बताया जा रहा था। घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दीनदयाल मालवीय एवं रेल सुरक्षा समिति का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। दूसरी ओर उस घायल व्यक्ति को सालीचौका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गाडरवारा नरसिंहपुर रेफर कर दिया गया है।
शराब के नशे में दिख रहा युवक

यात्रियों ने जब उसकी मदद कर अस्पताल पहुँचाया तो युवक नशे की हालत में दिखाई दिया। अस्पताल में भी वह नशे में होने के कारण ठीक से कुछ बोल नहीं पा रहा था। अस्पताल के स्टाफ द्वारा उसके परिवार वालों के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

 

मध्यप्रदेश से 36 हजार नाबालिग बच्चियाँ लापता

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » चलती ट्रेन से गिरा यात्री, गेट पर खड़े होकर यात्रा करना पड़ा भारी
error: Content is protected !!