Download Our App

Home » Uncategorized » डीजे पर रोक पुलिस का सख्त एक्शन रंग ला रही ‘जय लोक’ की मुहिम

डीजे पर रोक पुलिस का सख्त एक्शन रंग ला रही ‘जय लोक’ की मुहिम

कान फोडू डीजे पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी तय

जबलपुर (जय लोक)। संस्कारधानी जबलपुर में तेज आवाज में लोगों के बीच दहशत का दूसरा सबब बन गए डीजे के खिलाफ  दैनिक जय लोक ने शुरू की मुहिम अब रंग लाती नजर आ रही है। पुलिस के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 43 साउंड बॉक्स जप्त किए गए हैं। यह कार्रवाई कई थाना क्षेत्र में की गई है। पुलिस के इस सख्त एक्शन की आम जनता और डीजे की तेज आवाज से परेशान लोग खुले कंठ से सराहना कर रहे हैं।
कंट्रोल रूम या डायल 112 में दे जानकारी – डीजे के शोर के आतंक से पीडि़त लोगों के लिए यह सुविधा भी पुलिस प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करवाई गई है कि कहीं नियमों को ताक पर रखकर न्यायालय के निदेर्शों की अवहेलना करते हुए कोई व्यक्ति अनुमानित साउंड बॉक्स से अधिक डीजे बजाता पाया जाता है तो उसके खिलाफ  तत्काल कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम या डायल 112 पर तत्काल इसकी सूचना दे सकते हैं। अगली कुछ ही देर में पुलिस डीजे और डीजे के वाहन को कानूनी कार्यवाही के तहत जप्त कर लेगी।

नेतागिरी के लिए कोई स्थान नहीं  – लगातार डीजे के विरोध को देखते हुए अब जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी इनके खिलाफ  सख्ती से कार्यवाही करने का मन बना लिया है। पहले चरण में ही कई डीजे और साउंड बॉक्स को जप्त कर पुलिस ने अपनी स्पष्ट मंशा व्यक्त कर दी है। गणेश उत्सव के समय डीजे के शोर के आतंक में कई जानें गई कई लोग बीमार हुए। हुडदंगियों को छोडक़र समाज के हर वर्ग ने इसका खुलकर विरोध किया कि इस तरीके का तेज आवाज में डीजे बजाकर लोगों को प्रताडि़त करने का तरीका गलत है।
जन प्रतिनिधि एवं नेतागिरी करने वाले लोग भी अब इस बात को भली-भांति समझ गए हैं कि आम जनता में डीजे को लेकर विरोध बहुत अधिक पनप चुका है इसकी सिफारिश करना अब उनकी सार्वजनिक छवि के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

थाना प्रभारी ध्यान दें – पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एवं शांति समिति की बैठक में भी डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाए जाने के निर्णय के बाद संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों को नियम विरुद्ध बजने वाले डीजे के खिलाफ  कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अब यह बिल्कुल स्पष्ट है कि जिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नियम विरुद्ध तरीके से डीजे बजाए जाएंगे और आम जनता को परेशानी होगी तो फिर उस थाना क्षेत्र के प्रभारी पर डीजे के खिलाफ कार्यवाही करने या ना करने की जिम्मेदारी भी तय होगी।

यहां हुई कार्रवाही – मप्र कोलाहल अधिनियम के तहत पुलिस ने लार्डगंज में एक, मदन महल में एक, पनागर में एक और केंट थाना क्षेत्र में दो कार्रवाही डीजे के विरूद्ध की है। इस कार्रवाही में कुल 43 साउंड बॉक्स जप्त किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस की टीम डीजे साउंड बजाने वालों पर भी नजर रखे हुए है।

सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » डीजे पर रोक पुलिस का सख्त एक्शन रंग ला रही ‘जय लोक’ की मुहिम

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!