Download Our App

Home » Uncategorized » सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

भोपाल। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने भोपाल और कानपुर स्थित उनके घरों की तलाशी ली। इस दौरान 72.5 लाख रुपये नकद और महंगी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। सीबीआई के अनुसार, सुपरिंटेंडेंट पर एक स्क्रैप कारोबारी से रिश्वत लेने का आरोप है। आरोप है कि कारोबारी के वाहनों की जांच नहीं करने, माल लेकर जा रहे वाहनों को नहीं रोकने और उसका कारोबार बिना बाधा चलने देने के बदले हर महीने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में मिली नकदी और संपत्ति के दस्तावेज
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने अधिकारी के भोपाल और कानपुर स्थित आवासों पर तलाशी ली। इस दौरान 72.5 लाख रुपये नकद और महंगी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका स्रोत क्या है। सीबीआई मामले में कथित रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। विभागीय स्तर पर इस मामले में अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की पड़ताल भी शुरू होने की जानकारी है।

 

मध्यप्रदेश में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!