Download Our App

Home » Uncategorized » पति की मौत के बाद दोस्त नहीं चुका रहा उधार लिया हुआ पैसा

पति की मौत के बाद दोस्त नहीं चुका रहा उधार लिया हुआ पैसा

एसपी कार्यालय पहुँची महिला

जबलपुर (जयलोक)। मुसीबत के समय जिस युवक को पैसे उधार दिए गए अब वही युवक पैसा वापस लौटाने में आनकानी कर रहा है। जिसके बाद महिला को अपने पैसे वापस पाने के लिए एसपी कार्यालय जनसुनवाई में जाना पड़ा। यहां उसने अपनी आपबीत सुनाई और पैसे लेने वाले से रूपये वापस देने की गुहार लगाई।
महिला का नाम सीमा रैकवार है जो छोटी ओमती की रहने वाली है महिला का कहना है कि 2022 को उसके पति अखिलेश रैकवार ने अपने दोस्त सुरेन्द्र विश्वकर्मा को 50 हजार रूपये ब्याज पर उधार दिए थे। एक वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद से वह अपनी तीन बेटियों को भरण पोषण खुद ही कर रही है। उसे अब पैसों की जरूरत है। वह पिछले एक साल से सुरेन्द्र से पैसों की मांग कर रही है लेकिन सुरेन्द्र हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर बात टाल देता है। आर्थिक तंगी होने के कारण महिला अब एसपी कार्यालय पहुँच गई और सुरेन्द्र के खिलाफ शिकायत करते हुए पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि वह किसी तरह अपनी तीन बेटियों को पाल रही है। जब जरूरत थी तब सुरेन्द्र को 50 हजार रूपये उधार दिए गए जिसके लिखित में दस्तावेज भी उसके पास मौजूद है। लेकिन आज जब उसे पैसों की जरूरत है तो सुरेन्द्र पैसे वापस लौटाने में आनाकानी कर रहा है।

 

डीजे पर रोक पुलिस का सख्त एक्शन रंग ला रही ‘जय लोक’ की मुहिम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पति की मौत के बाद दोस्त नहीं चुका रहा उधार लिया हुआ पैसा

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!