Download Our App

Home » Uncategorized » बैलेट पेपर से चुनाव कराने की माँग

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की माँग

इंडिया ब्लॉक की बैठक में 19 विपक्षी दल शामिल
एसआईआर से पहले की वोटर लिस्ट जारी हो

नई दिल्ली। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज बुधवार को  इंडिया ब्लॉक की बैठक हो रही है। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन, ईव्हीएम-वीवीपेट और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर विपक्षी दल चर्चा कर रहे हैं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने आगामी चुनावों में एसआईआर से पहले की प्री-एसआईआर वोटर लिस्ट इस्तेमाल करने और ईव्हीएम की जगह बैलेट पेपर से वोटिंग कराने की मांग की। बैठक में अरविंद केजरीवाल की आप, विजय की टीवीके और एमके स्टालिन की डीमके शामिल नहीं हुईं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में 19 पार्टियां शामिल हो रही हैं। इनके पास लोकसभा में 178 और राज्यसभा में 62 सांसद हैं।

सीईसी के इस्तीफे की मांग की
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार से इस्तीफा दें। उन्होंने मतदाता सूची में कथित दखल की जांच में सहयोग करने की भी बात कही।

मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग
वोटर लिस्ट में नाम जोडऩे, हटाने और सुधार की पूरी जानकारी बूथ और विधानसभा स्तर पर सार्वजनिक होनी चाहिए। किसी वैध मतदाता का नाम हटाने से पहले नोटिस और अपील का मौका मिलना चाहिए।

एसआईआर और वोटर के नाम हटाने पर सवाल
एसआईआर से बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। भविष्य के चुनावों में एसआईआर से पहले की मतदाता सूची इस्तेमाल की जाए।

ईव्हीएम की जगह बैलेट पेपर की मांग
ईव्हीएम की जगह चुनाव में फिर से बैलेट पेपर इस्तेमाल हो। पहली बार वोट देने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान हो।

विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील
इंडिया गठबंधन के दल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थागत जवाबदेही के मुद्दे पर एकजुट रहें। लोकतंत्र में अंतिम अधिकार जनता का होना चाहिए।

संसद में सीईसी के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर चर्चा संभव
इंडिया ब्लॉक की पिछले 3 सालों के दौरान यह 8वीं बैठक होगी। वहीं, इस साल की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 8 जून को स्ढ्ढक्र और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के मुद्दे पर विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। हालांकि, इसमं आप और डीएमके शामिल नहीं हुई थी। बैठक में स्ढ्ढक्र को लेकर चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर भी बात हो सकती है। जानकाी अनुसार, बैठक में संसद में उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने और विपक्षी दलों की संयुक्त कार्रवाई पर भी चर्चा हो सकती है।

पहले बंदूक लहराया अब रिदम की कार से मिला चाकू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बैलेट पेपर से चुनाव कराने की माँग
error: Content is protected !!