Download Our App

Home » Uncategorized » मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान साहिल की ऑनलाइन हुई पेशी

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान साहिल की ऑनलाइन हुई पेशी

मेरठ। मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में सजा सुनाए जाने से पहले मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला जज के सामने पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों से पूछा कि सजा सुनाए जाने से पहले वे कुछ कहना चाहते हैं या नहीं। जेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों को अलग-अलग पेश किया गया और उन्होंने अदालत के सामने अपना पक्ष रखा। सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट वीरेश राज शर्मा के अनुसार, सुनवाई संक्षिप्त रही। अदालत ने दोनों से विभिन्न मुद्दों पर सवाल किए, जिनमें फॉरेंसिक रिपोर्ट से संबंधित सवाल भी शामिल थे। हालांकि, जेल अधीक्षक ने सवालों का ब्योरा साझा करने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि अदालत का आदेश मिलने पर दोनों को दोबारा पेश करने के लिए जेल प्रशासन तैयार है।
कोर्ट ने दोनों आरोपियों से पूछा- सजा से पहले कुछ कहना है?
जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि पहली सुनवाई में मुस्कान और साहिल को अलग-अलग अदालत के सामने पेश किया गया। न्यायाधीश ने उनसे कई बिंदुओं पर सवाल किए और दोनों ने अपना पक्ष रखा।
उन्होंने कहा कि सुनवाई छोटी थी और अदालत की ओर से जब भी अगला आदेश होगा, जेल प्रशासन उसके अनुसार दोनों को पेश करेगा। सजा सुनाए जाने से पहले दोनों को फिर से बुलाए जाने की बात भी उन्होंने कही।
इस घटनाक्रम के बीच मामले में अदालत के अंतिम फैसले को लेकर निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि, सजा सुनाए जाने का सटीक समय और अदालत की अगली कार्यवाही का विवरण आधिकारिक आदेश के अनुसार ही स्पष्ट होगा।

 

जुआँ खिलावाने वाली गणेश और दुर्गा पंडालों की समितियाँ होंगी ब्लैक लिस्ट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान साहिल की ऑनलाइन हुई पेशी

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!