Download Our App

Home » जबलपुर » रादुविवि के कर्मचारी की 76 लाख अधिक पाई गई सम्पत्ति

रादुविवि के कर्मचारी की 76 लाख अधिक पाई गई सम्पत्ति

कर्मचारी नेता बंश बहोर पटेल पर लोकायुक्त का प्रकरण दर्ज

जबलपुर (जयलोक)।  लोकायुक्त पुलिस जबलपुर में आज रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेताओं के बीच में चर्चित नाम बंश बहोर पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत सही पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। उक्त कर्मचारी नेता की आय से अधिक 76 लाख से अधिक की संपत्ति पाई गई है। इस पूरे संबंध में अब लोकायुक्त का दल गहन विवेचन करेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल  योगेश देशमुख के निर्देशन में  एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर लगतार कार्यवाही करने के निर्देश के अनुक्रम में आज शुक्रवार को जांच के उपरांत बंश बहोर  पटेल पिता कालूराम पटेल उम्र 62 वर्ष जो कि उच्च वर्ग लिपिक 2, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के पद पर कार्य करते है कि  कुल आय 91लाख ,88,हजार 611 रुपये पाई गई तथा कुल व्यय 1करोड़ 68लाख,51हजार 337 रुपये पाया गया जो कि 85.57त्न अनुपातहीन संपत्ति पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 13 (बी) 13 (2 )भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1998 (संशोधित 2018) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

लोकायुक्त की इस कार्यवाही के बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों में हडक़ंप व्याप्त है। कुलगुरु प्रोफेसर राजेश वर्मा पर भी तथा कथित कई गंभीर आरोप कर्मचारी संगठनों के द्वारा लगाए गए हैं और लगातार इन आरोपों के संबंध में जांच की मांग की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस की इस कदम के बाद क्यों का दौर शुरू हो गया है और विश्वविद्यालय प्रशासन सकते में है।

 

 

प्रोजेक्ट चीता : 56 हुआ भारत में चीतों का कुनबा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » रादुविवि के कर्मचारी की 76 लाख अधिक पाई गई सम्पत्ति
error: Content is protected !!