Download Our App

Home » अपराध » 10 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार प्राइवेट रीडर सहित धराये

10 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार प्राइवेट रीडर सहित धराये

जबलपुर /मंडला (जयलोक)। लोकायुक्त पुलिस ने आज एक शिकायत मिलने के बाद मंडला के बम्हनी बंजर में छापा मार कर एक नायाब तहसीलदार और उसके प्राइवेट रीडर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहणी प्रसाद चंद्रौल 55 वर्ष निवासी ग्राम सिल्गी जिला मंडला के पिताजी झनक लाल के नाम से ग्राम सिल्की में कृषि भूमि थी जो कि आवेदक के पिता द्वारा वसीयतनामा से आवेदक  के बेटे आलोक चंद्रौल के नाम कर दी थी। उक्त कृषि भूमि के नामांतरण के लिए आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत आवेदक  कार्यालय उप तहसील बम्हनी बंजर गया ।जहां पर नायब तहसीलदार अजय श्रीवास्तव तथा उसके बाबू के रूप में काम कर रहे प्राइवेट व्यक्ति हरीश  सिंगौर के द्वारा नामांकन आदेश करने के एवज में आवेदक से 10000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी।  जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में की थी।
शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपीगण 8000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए थे। आरोपी हरीश सिंगौर को कार्यालय परिसर उप तहसील बम्हनी बंजर में आज  8000रुपए की रिश्वती राशि  लेते हुए रंगे हाथ  पकड़ा गया ।आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)क्च, 13(2) एवं  61 ( 2) बी एन एस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान ट्रेप दल सदस्यों में  टी एल ओ निरीक्षक शशिकला मुस्कुले, निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव एव लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल था।

 

ऑनलाइन सट्टे पर प्रतिबंध के बावजूद रोजाना 540 करोड़ का कारोबार?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 10 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार प्राइवेट रीडर सहित धराये
error: Content is protected !!