
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव की पहल पर उपलब्ध कराई गई व्यवस्था
जबलपुर (जय लोक)। इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर से छात्रों की बस इंदौर के लिए रवाना हुई। यह बस जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष संजय यादव की पहल पर छात्रों को कार्यक्रम में सहभागी बनाने के उद्देश्य से रवाना की गई।
बस के रवाना होने के दौरान छात्रों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। छात्रों ने कहा कि वे इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करेंगे तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है। छात्रों की भागीदारी से उनके मुद्दों को व्यापक मंच मिलता है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को मजबूती मिलती है।

छात्रों के इंदौर रवाना होने के दौरान राहुल यादव, सतेंद्र चौबे, सक्षम सहित अन्य छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बस में जाने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपेंद्र पटेल, विवेक पटेल, सतेंद्र चौबे पार्षद, राजेश पटेल, विवेक यादव, अजीत परिहार, अमित रिंकू तिवारी,पवन सोनी, अमन गोस्वामी, सुकृति त्रिपाठी, अनिकेत मिश्रा, निशात तिवारी एवं शुभम पटेल शामिल रहे।

शाम 5 बजे होगा सीधा प्रसारण
आज आयोजित होनेे वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बिग बाजार के सामने, गुलोआ चौक, शास्त्री नगर चौक, छोटी लाइन चौक, कोतवाली थाने के सामने, मदन महल थाने के सामने, दमोह नाका, बिलहरी, पनहरा पेट्रोल पंप, व्हीकल मोड, रद्दी चौकी चौराहा, संत रविदास सामुदायिक भवन घमापुर में देखा जा सकेगा।

राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह को मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Author: Jai Lok






