Download Our App

Home » News » वेयरहाउस से रिश्वत माँगने पर कृषि मंत्री चौहान ने अधिकारी को किया निलंबित

वेयरहाउस से रिश्वत माँगने पर कृषि मंत्री चौहान ने अधिकारी को किया निलंबित

वेयरहाउस संचालकों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की थी शिकायत
नई दिल्ली (जयलोक)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिश्वत मांगने के एक मामले में कृषि मंत्रालय के अधिकारी को निलंबित कर दिया है। अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद चौहान ने यह कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के मुताबिक शिवाय वेयरहाउस से एक लाख रुपए और श्री कृष्णा वेयरहाउस से करीब 60 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। इस संबंध में वेयरहाउस संचालकों ने केंद्रीय कृषि मंत्री तक अपनी शिकायत पहुंचाई। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कृषि और ग्रामीण विकास के सचिव सहित शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है। अनियमितताओं और कार्य में लापरवाही की विभिन्न शिकायतों को लेकर सोमवार शाम को दिल्ली में बैठक होने वाली है।
सोमवार को दिन में शिवराज सिंह चौहान पंजाब के दौरे पर है। वहां से लौटने के बाद वे कृषि और ग्रामीण विकास के सचिव समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें महत्वपूर्ण दिशा निर्देश के साथ प्रभावी निर्णय लिए जा सकते हैं। चौहान पंजाब में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में शामिल होने से पहले वे तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेकेंगे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान तलवंडी साबो में रविदासिया चौक पर स्थित दाना मंडी में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय मंत्री मैसरखाना में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और बठिंडा में किसानों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ सीधी बातचीत करेंगे।

 

 

पुलिस से छुप रहे फरार अपराधी  एक ही रात में पहुँचे सलाखों के पीछे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » वेयरहाउस से रिश्वत माँगने पर कृषि मंत्री चौहान ने अधिकारी को किया निलंबित

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!