Download Our App

Home » News » स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या, आरोपी ने खुद को मारी गोली

स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या, आरोपी ने खुद को मारी गोली

लखीमपुर खीरी । लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल में एक युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बच्चों के सामने हुई, जिससे स्कूल में सनसनी फैल गई और मासूम सहम गए।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। स्कूल के बाहर लोगों और अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग भी घटनास्थल पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहर कोतवाली के नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी स्कूल में घुसा था। उसने पहली मंजिल पर जाकर क्लासरूम के बाहर शिक्षिका निशात फातिमा को तमंचे से गोली मारी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस अधिकारी स्कूल स्टाफ से पूछताछ कर रहे हैं। घटना के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।
प्रेम प्रसंग का शक
पुलिस को शक है कि यह वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। निशात फातिमा हिदायत नगर की रहने वाली थीं। सऊद अंसारी और निशात फातिमा के मोहल्ले आसपास ही थे। पुलिस इस पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक का बयान
पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बताया कि सऊद अंसारी स्कूल परिसर में आया था। वह पहली मंजिल पर गया, जहां क्लासरूम के बाहर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने तमंचे से पहले शिक्षिका को गोली मारी।

 

पुलिस से छुप रहे फरार अपराधी  एक ही रात में पहुँचे सलाखों के पीछे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या, आरोपी ने खुद को मारी गोली
error: Content is protected !!