Download Our App

Home » Uncategorized » मध्यप्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द आएगा

मध्यप्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द आएगा

भोपाल (जयलोक)। करीब सवा दो साल पहले नए सरकारी विमान की खरीद को मिली मंजूरी के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर का चैलेंजर 3500 विमान अगले सप्ताह नवरात्र के दौरान दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। कस्टम क्लीयरेंस और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसे भोपाल लाया जाएगा। विमान की खरीद करीब 234 करोड़ रुपये में की गई है। इसके बीमा की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विमानन विभाग ने बीमा कंपनियों से दरें मांगी हैं, जिन्हें 21 अक्टूबर तक देना होगा। सरकार के नए विमान का बीमा करीब 268 करोड़ रुपये का प्रस्तावित है। इसमें विमान के साथ यात्रियों और सामान का कवरेज भी शामिल रहेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट ने जुलाई 2024 में नया विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद खरीद संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर आदेश जारी किया गया। तकनीकी कारणों से विमान की डिलीवरी में देरी हुई।

केबिन में आवाज से नियंत्रित होंगी सुविधाएं- चैलेंजर 3500 अपनी श्रेणी का आधुनिक बिजनेस जेट है। इसमें केबिन की लाइट, तापमान और मनोरंजन संबंधी सुविधाओं को आवाज से नियंत्रित किया जा सकता है। विमान में बॉम्बार्डियर की खास सीटें दी गई हैं, जिन्हें यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग की सुविधा और 24 इंच की 4्य स्क्रीन भी इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल हैं।

 

 

डीजे पर रोक पुलिस का सख्त एक्शन रंग ला रही ‘जय लोक’ की मुहिम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मध्यप्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द आएगा

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!