
दो आरोपियों की तलाश, घटना में प्रयुक्त बुलेरो, चाकू, बेसबॉल स्टिक जप्त
जबलपुर (जयलोक)। चरगवां थाना अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से चाकू, बेसबॉल और कार बरामद कर ली गई है।
चरगवाँ थाने में 12 अक्टूबर को प्रकाश गौड निवासी ग्राम सेमरा थाना चरगवाँ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि करीब 9 बजे वह घर पर था उसी समय गांव के साहिल भुमिया और अन्नू आये और बताये कि तुम्हारा भाई अरविन्द और हम दोनों बखरी मोहल्ला भूरा गौड़ के घर के सामने बैठे थे। उसी समय गांव का महेन्द्र झारिया और राजा सेन गंगई का एक सफेद रंग की बुलेरो कार से आये और अरविन्द गौड़ को उठाकर कार में बैठाकर ले गये। गॉव में आसपास तलाश किया भाई का पता नही चला। अरविंद को कहीं गुप्त स्थान में ले जाकर छिपाकर व बंदी बनाकर रखे हैं। गठित टीम द्वारा तत्काल नाकेबंदी करते हुये सरगर्मी से तलाश की जा रही थी इसी बीच अरविंद ग्राम सेमरा पैदल आते दिखा जिसने पूछताछ पर बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रात में भूरा गौड के घर के पास बैठा था तभी सफेद रंग की बुलेरो से महेन्द्र झारिया एवं राजा सेन अन्य 2 लोगों के साथ आये एवं पुरानी बुराई पर से उसके साथ गालीगलौज कर उसे जबरदस्ती बुलेरा मे बैठा लिये तथा बुलेरों के अंदर सभी ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की एवं उसे जबरदस्ती बुलेरो में बैठाकर बरेला हिनौतिया ले गये जहॉ उसे बुलेरो से उतारने के बाद महेन्द्र ने उसके साथ बेस बॉल के डण्डे से एवं अन्य 2 लडक़ों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की। मारपीट करने के बाद उसे वहीं छोडकर सभी बुलेरो से भाग गये। आरोपियो की पतासाजी हेतु मुखविरों को सक्रिय किया गया। तलाशी के दौरान सूचना मिली कि सफेद रंग की बुलेरो खोखा रोड नहर के पास खड़ी है जिसमें 2 लोग बैठे हैं।
सूचना पर तत्काल दबिश दी गई, नहर के पास बुलेरो खड़ी मिली जिसमें दो लोग बैठे थे दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम राजा सेन, महेन्द्र उर्फ गोलू झारिया बताया। जिनसे घटना के सम्बंध में पूछताछ करने पर 2 अन्य लडक़ों के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बोलेरो कार, बेसबाल का डंडा एवं एक चायना चाकू जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा तथा 2 अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

डीजे पर रोक पुलिस का सख्त एक्शन रंग ला रही ‘जय लोक’ की मुहिम





