
जबलपुर (जय लोक)। बरगी पुलिस ने सिंचाई विभाग के एक खंडहरनुमा क्वार्टर से तीन डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाही के दौरान दो डकैत मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास एक कार और चोरी किया हुआ डीजल बरामद किया गया है।
बरगी थाने के मुताबिक चौकी बरगी नगर में शुक्रवार-शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मनकेड़ी एरिगेशन के पुराने खण्डहर कमरे के बाहर काले रंग की स्कार्पियो खड़ी है। लग्जरी कार में डीजल के कुप्पियां लोड हैं। खण्डहर कमरे के अंदर बैठकर 5 व्यक्ति आपस में बरगी हाईवे पर या बरगी हाईवे वाले रास्ते में कोई भी खड़ा ट्रक या हाईवा मिलने पर डीजल निकालेंगे। चालकों से लूट डकैती करने की योजना बना रहे हैं। वे लोहे की सब्बल स्टील पाईप पेचकस, पिचिंस रखे हुये है। सूचना पर थाना बरगी की टीमें गठित कर दबिश दी गई।
मनकेड़ी एरिगेशन विभाग के पुराने खण्डहर कमरे के बाहर काले रंग की स्कार्पियो जिसमें नम्बर 25 बीएच 1410 एन लिखा था, जिसे चैक करने पर कुप्पियां रखीं मिली। खण्डहर के कमरे के अंदर 5 व्यक्ति आपस में बरगी हाईवे या बरगी हाईवे वाले रास्ते में कोई भी खड़ा ट्रक या हाईवा मिलने पर डीजल निकालने एवं चालकों से लूट डकैती करने की योजना बना रहे थे। मौके पर पुलिस को देखकर भागने लगे अंधेरे का फायदा उठाकर 2 व्यक्ति भाग गये। घेराबंदी कर 3 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों ने पूछताछ पर अपने नाम रजा अली उर्फ राजा, मोहम्मद साहिल, साहिल मंसूरी निवासी रजा चौक हनुमानताल बताया। भागने वाले साथियों के नाम रिजवान उर्फ छोटा पठान, शेरू खान निवासी गोहलपुर बताया। आरोपियों ने स्कार्पियो वाहन रिजवान उर्फ छोटा पठान का होना बताया। पुलिस ने स्कार्पियो में रखी 10 कुप्पी मे से 6 कुप्पी में लगभग 210 लीटर डीजल बरामद किया। डीजल के संबंध में पूछताछ करने पर दरम्यानी रात नागपुर-जबलपुर हाईवे पर 5-6 ट्रकों से डीजल चुराते हुये 6 कुप्पी में भरे थे।






