Download Our App

Home » Uncategorized » दाऊद इब्राहीम के पुश्तैनी मकान पर चला बुलडोजर

दाऊद इब्राहीम के पुश्तैनी मकान पर चला बुलडोजर

बीएमसी ने कहा- मस्जिद को नहीं बल्कि जर्जर हिस्से को गिराया, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
मुंबई मुंबई के भिंडी बाजार स्थित पाकमोडिया स्ट्रीट में दाऊद इब्राहीम के पुराने पुश्तैनी घर के जर्जर हिस्से को बीएमसी ने गुरुवार सुबह बुलडोजर से गिरा दिया। बीएमसी के मुताबिक, मुसफिखाना बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी थी और उसे सी-1 श्रेणी में रखा गया था।
इमारत की दीवारों और छत के गिरने का खतरा था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। एक दिन पहले बुधवार को लोगों के भारी विरोध के बीच कार्रवाई को टाल दिया गया था, लेकिन गुरुवार सुबह बीएमसी ने बुडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई शुरू किए जाने से पहले ही भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भी इलाके में भारी पुलिस की तैनाती नजर आई। स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। इसी बीच बीएमसी ने स्पष्ट किया कि पूरी मस्जिद को नहीं गिराया जा रहा है।
जिस हिस्से को गिराया गया, वह मस्जिद परिसर का जर्जर हिस्सा था और दाऊद इब्राहीम का पुश्तैनी घर भी इसी इमारत का हिस्सा बताया जाता है।

 

गोपाष्टमी महापर्व पर संदीप विजन एवं आकाश शर्मा गोकुल रत्न से हुए सम्मानित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दाऊद इब्राहीम के पुश्तैनी मकान पर चला बुलडोजर
error: Content is protected !!