Download Our App

Home » Uncategorized » क्या साईं हॉस्पिटल में चल रहा है अवैध प्रसव का खेल

क्या साईं हॉस्पिटल में चल रहा है अवैध प्रसव का खेल

गर्भवती महिला की मौत के बाद दो महिला कर्मियों पर मामला दर्ज

जबलपुर (जयलोक)। कांचघर स्थित साईं अस्पताल में अवैध तरीके से चल रहे प्रसव के खेल में एक गर्भवती महिला की जान चली गई। जिसके बाद गर्भवती का प्रसव कराने वाली अस्पताल की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों महिला कर्मचारी अस्पताल में ही कार्यरत हैं और उन्होंने गर्भवती महिला को प्रसव के लिए घर बुलाया था। लेकिन उनके पास ना तो कोई निर्धारित चिकित्सकीय प्रशिक्षण था ना ही पात्रता। लेकिन दोनों महिलाओं ने पैसे कमाने के खेल में एक महिला की जान ले ली। महिला कर्मचारियों के नाम नेहा जौहरी और ललिता पिल्ले बताए जा रहे हैं। रांझी पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि रांझी निवासी गर्भवती महिला को 24 अप्रेल को पेट दर्द होने पर स्वजन उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए साईं अस्पताल ले पहुँचे थे। तब उसके पेट में लगभग साढ़े आठ माह का गर्भ था। अस्पताल में उसे ललिता और नेहा नाम की महिला कर्मचारी मिलीं। दोनों ने अस्पताल के बाहर प्रसव कराने के लिए 50 हजार रूपये की मांग की। बाद में इसके लिए वे 30 हजार रूपये में प्रसव के लिए तैयार हो गईं।
दूसरे दिन दोनों कर्मचारियों ने गर्भवती को पनेहरा पेट्रोल पंप के पास घर पर बुलाया। वहां उनके साथ एक दाई थी। यहां गर्भवती महिला को सलाइन दी गई और कुछ अन्य दवाएं भी दीं। दवा खाते ही गर्भवती महिला के स्वास्थ में गिरावट आने लगी। जिसे आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

 

श्रीराम कॉलेज में लव जिहाद, बलात्कार और अब संचालक करसोलिया पर लगा युवक से दैहिक शोषण का आरोप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » क्या साईं हॉस्पिटल में चल रहा है अवैध प्रसव का खेल

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!