Download Our App

Home » Uncategorized » भाजपा में संगठन विस्तार पर उठे सवाल

भाजपा में संगठन विस्तार पर उठे सवाल

प्रदेश कार्यसमिति में उपाध्यक्ष और मंत्री का एक–एक पद खाली

भोपाल (जय लोक)। मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार की रफ्तार पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को कमान संभाले 16 महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रदेश कार्यसमिति अब तक पूरी नहीं हो पाई है। उपाध्यक्ष और मंत्री का एक-एक पद खाली है। दतिया जिला इकाई का गठन भी लंबित है। मोर्चा-प्रकोष्ठों की प्रदेश और जिला स्तर की टीमें भी कई जगह अधूरी हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची का इंतजार अलग चल रहा है। संगठन के भीतर चर्चा इस बात को लेकर है कि जिन फैसलों के लिए पहले भोपाल में ही मशविरा और मंथन हो जाता था, उनके लिए अब दिल्ली की मंजूरी का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति में भी राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलने में करीब डेढ़ महीने का समय लगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रदेश संगठन के फैसलों में केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका बढऩे से स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया धीमी हो गई है। हेमंत खंडेलवाल ने 2 जुलाई 2025 को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके करीब तीन महीने 21 दिन बाद उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की। इसमें उपाध्यक्ष और मंत्री का एक-एक पद रिक्त रखा गया था। तब माना जा रहा था कि जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए बाद में इन पदों पर नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

 

 

श्रीराम कॉलेज में लव जिहाद, बलात्कार और अब संचालक करसोलिया पर लगा युवक से दैहिक शोषण का आरोप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भाजपा में संगठन विस्तार पर उठे सवाल

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!